नामांकन के अंतिम दिन तक कुल 8 नामांकन पत्र हुए प्राप्त: रिटर्निंग अधिकारी राहुल चाबा

by

दलजीत अजनोहा : होशियारपुर, 25 अक्टूबर:   विधानसभा क्षेत्र 044-चब्बेवाल के उपचुनाव के लिए आज पांच उम्मीदवारों द्वारा अपने नामांकन पत्र भरे गए। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर-कम-रिटर्निंग अधिकारी राहुल चाबा ने बताया कि आज इंडियन नेशनल कांग्रेस से रंजीत कुमार व उनके कवरिंग उम्मीदवार गुरमीत राम ने अपना नामांकन भरा। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सोहन सिंह, आजाद उम्मीदवार दविंदर सिंह व समाज भलाई मोर्चा के उम्मीदवार दविंदर कुमार ने भी अपना नामांकन पत्र भरा।

      इससे पहले आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ईशांक कुमार, उनके कवरिंग उम्मीदवार डॉ. राज कुमार के अलावा आजाद उम्मीदवार रोहित कुमार की ओर से नामांकन पत्र भरा जा चुका है।

राहुल चाबा ने बताया कि नामांकन भरने के आज अंतिम दिन तक कुल 8 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि 28 अक्टूबर को नामांकनों की जांच होगी, जबकि नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है।

                                           —-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

देह व्यापार का भंडाफोड़ : 3 लड़कियों और युवक को पकड़ा, 26 हजार बरामद- केस दर्ज

फगवाड़ा  :   फगवाड़ा के गांव चक्क हकीम की एक कोठी से देह व्यापार का धंधा करने के आरोप में एक गिरोह की तीन लड़कियां और एक युवक को गिरफ्तार किया है। डीएसपी फगवाड़ा भारत...
article-image
पंजाब

Last Prayers Held for Padma

Patiala/Daljeet Ajnoha/June 1 — The literary world and the Sikh community came together in solemn tribute today as the antim ardas (last prayer ceremony) of Padma Shri Dr. Rattan Singh Jaggi, an iconic scholar...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज माहिलपुर में एलुमनी मीट 29 मार्च को

खालसा कालेज माहिलपुर में एलुमनी मीट 29 मार्च को माहिलपुर – श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर की एलुमनी एसोसिएशन द्वारा कालेज से पढ़कर विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं उपलब्ध करा रहे पूर्व विद्यार्थियों...
article-image
पंजाब

दीवान ने राजा वड़िंग को किया सम्मानित, 2027 में पंजाब में ‘आप’ की करारी हार की भविष्यवाणी की

बघेल–दीवान मुलाकात ने कांग्रेस की एकजुटता को किया मजबूत, वड़िंग के नेतृत्व में कांग्रेस की बड़ी जीत का दावा लुधियाना, 7 जुलाई: पंजाब कांग्रेस के पूर्व महासचिव एवं पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के...
Translate »
error: Content is protected !!