नारी शक्ति को मजबूत करने के लिए राजा राम मोहन राय का योगदान बेमिसाल: ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने महान समाज सुधारक राजा राम मोहन राय के 250वें जन्म दिवस को समर्पित महिला सशक्तिकरण चेतना रैली को हरी झंडी दिखा किया रवाना
होशियारपुर : महान समाज सुधारक राजा राम मोहन राय के 250वें जन्म दिवस को समर्पित नारी शक्ति को उत्साहित करने के उद्देश्य से होशियारपुर के सरकारी स्कूलों की छात्राओं की ओर से विशाल चेतना रैली निकाली गई। जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स से निकाली गई इस चेतना रैली को कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मेयर श्री सुरिंदर कुमार, एस.डी.एम. होशियारपुर श्री प्रीतइंदर सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी(से) श्री गुरशरण सिंह, उप जिला शिक्षा अधिकारी(से) श्री धीरज वशिष्ट भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री श्री ब्रम शंकर जिंपा ने इस दौरान कहा कि महान समाज सुधारक राजा राम मोहन राय की ओर से नारी शक्ति को मजबूत करने के लिए किए गए प्रयास बेमिसाल है। उन्होंने कहा कि विधवा विवाह को उत्साहित व बाल विवाह के विरुद्ध उन्होंने दृढ़ता से आवाज बुलंद की व ऐसे महान समाज सुधारकों के चलते आज के समाज में महिलाएं दुनिया के हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल कर अपनी एक अलग पहचान बना रही हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी(से) श्री गुरशरण सिंह ने बताया कि इस रैली में होशियारपुर शहर के पांच स्कूलों सरकारी कन्या स्कूल रेलवे मंडी, सरकारी स्कूल घंटाघर, सरकारी स्कूल ख्वासपुरहीरां, नई आबादी व कमालपुर स्कूल की 250 छात्राओं के अलावा अध्यापकों ने हिस्सा लिया। छात्राओं की इस रैली ने राजा राम मोहन राय की विचारधारा के बारे में शहर वासियों को जागरुक करते हुए नारी शक्ति को और मजबूत करने का संकल्प लिया। यह रैली जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स से शुरु होकर माहिलपुर अड्डा, सैशन चौक से होते हुए सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे मंडी में समाप्त हुई।
इस मौके पर मुखी राम, मंदीप कौर, संतोष सैनी, सविता शर्मा, मंजोत, वरिंदर वैद, सुमेश सोनी के अलावा डी.एम. स्पोर्ट्स दलजीत सिंह, प्रिंसिपल रमनदीप कौर, हरदीप सिंह, जिला मीडिया कोआर्डिनेटर समरजीत सिंह, जिला सोशल मीडिया कोआर्डिनेटर योगेश्वर सलारिया के अलावा के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ग्रुप कमांडर ने प्रशिक्षण शिविर का दौरा किया : कैडेटों में अनुशासन और एकता पैदा करने के उनके प्रयासों की सराहना की

होशियारपुर, 6 जून :    ब्रिगेडियर अजय तिवारी एसएम, ग्रुप कमांडर, एनसीसी ग्रुप जालंधर ने जवाहर नवोदय विद्यालय, फलाही में 12 पंजाब बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर की समीक्षा करने के लिए होशियारपुर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जनरल पर्यवेक्षक संयम अग्रवाल ने ग्राम पंचायत चुनावों के नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया का लिया जायजा

ज़िला निर्वाचन अधिकारी के साथ पांच गांवों का किया दौरा होशियारपुर, 5 अक्टूबर:  ग्राम पंचायत चुनावों के लिए राज्य चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त जनरल पर्यवेक्षक संयम अग्रवाल ने आज डिप्टी कमिश्नर-कम-ज़िला निर्वाचन अधिकारी कोमल...
article-image
पंजाब

राष्ट्रीय भगवा सेना के उप-प्रधान पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग : नकाबपोश हमलावर बाइक पर सवार होकर आए

अमृतसर :    राष्ट्रीय भगवा सेना के उप-प्रधान प्रवीन कुमार पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की। बदमाशों ने तीन गोलियां चलाई। एक गोली प्रवीण के कंधे में लगी, जिससे वह घायल हो...
article-image
पंजाब

युद्ध नशे विरुद्ध” अभियान के तहत चब्बेवाल विधायक डॉ. ईशांक कुमार की अनोखी पहल

संपूर्ण संत समाज के आशीर्वाद से नशों के विरुद्ध युद्ध की सफलता के लिए की अरदास – संतों से भी इस अभियान में शामिल होने की अपील की होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!