नाहन विधानसभा सीट : कपिल गर्ग उर्फ मोंटी व सोनू सैनी के बीच लगी 2-2 लाख की शर्त की चर्चा

by

नाहन। हिमाचल की नाहन विधानसभा सीट इस बार चर्चाओं में है। 12 नवंबर को मतदान के बाद भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ता अपनी अपनी नेताओं की जीत को लेकर आश्वस्त हैं। दोनों दलों के नेताओं द्वारा अपनी-अपनी जीत के दावे किए जा रहे हैं। 2 प्रमुख प्रत्याशियों के समर्थक अपने-अपने नेता की जीत को लेकर कुछ ज्यादा ही आश्वस्त नज़र आ रहे है। विधानसभा चुनाव में नाहन विधानसभा सीट पर भाजपा की ओर से प्रत्याशी कद्दावर नेता डॉ. बिंदल की प्रतिष्ठा दांव पर है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी अजय सोलंकी दूसरी बार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। दोनों समर्थकों के बीच हार-जीत को लेकर लाखों की शर्ते भी लग चुकी है। जिनमें कपिल गर्ग उर्फ मोंटी व सोनू सैनी के बीच लगी 2-2 लाख की शर्त शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों के द्वारा नकद धनराशि एक तीसरे व्यक्ति के पास सुरक्षित रख दी गई है। बाकायदा इस लगी शर्त के गवाह भी बनाए गए है। जानकारी तो यह भी है कि यह शर्त बीते कल 8-8 लाख तक जा पहुंची है। मगर गारंटी के तौर पर केवल 2-2 लाख ही लिखित रूप से है। सोलंकी के समर्थकों का दावा है कि उनकी जीत एक विश्वास की जीत है, जिसमें सच्चाई और ईमानदारी प्रमुख है। तो वही, बिंदल के समर्थक भी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है। उनका मानना है कि उनके द्वारा किए गए विकास कार्य डॉ. बिंदल की जीत को 10 हजार के मार्जन से भी ऊपर लेकर जाते है। इसलिए शर्त जीतने की उनकी गारंटी है।

– नतीजों के बाद ही लगेगा इन चर्चाओं पर विराम

जबकि डॉ राजीव बिंदल पूर्व में मंत्री, प्रदेश सरकार में विधानसभा अध्यक्ष व प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके है। ऐसे में पूरे प्रदेश की नज़रे नाहन सीट पर ज्यादा लगी हुई है। जो जनता में आम चर्चा इन दिनों चली हुई है, उसमें हर जगह सोलंकी का नाम ही जीत की चर्चा में चला हुआ है। तो वही डॉ बिंदल से लोगों की बिल्कुल भी नाराज़गी नही हैं, मगर उनके कुछ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की कारगुजारियों के चलते जनता नाराज़ रही। 8 दिसंबर को इन चर्चाओं पर विराम लगाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्यों आप ने सुशील गुप्ता को दोबारा नहीं उतारा मैदान में और कौन कौन है राज्य सभा के 3 उम्मीदवार जानने के लिए पढ़ें…

नई दिल्ली :  दिल्ली में राज्यसभा चुनाव  19 जनवरी2 को होने है । जिसके  लिए आम आदमी पार्टी ने अपने तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। आप की पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

त्रियूंड में वन विभाग अब नहीं वसूल पाएगा फीस : आदि हिमानी में दोबारा लगेंगी सोलर लाइट्स :सुधीर शर्मा

धर्मशाला।  आदि हिमानी चामुंडा मंदिर के रास्ते उखाड़ी गई सोलर लाइटें दोबारा लगाई जाएंगी। यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने कही। रविवार को वीडियो बयान जारी करके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने किया क्षति ग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्ग चंबा-भरमौर का निरीक्षण

राष्ट्रीय राजमार्ग चंबा-भरमौर की बहाली में विभाग के प्रयासों की सराहना की एएम नाथ। चम्बा : उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जिला चंबा के दो दिवसीय प्रवास के प्रथम दिन आज क्षतिग्रस्त...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

घोर घांधली हुई आपदा प्रभावित राहत राशि वितरण में – विधानसभा में पूरे तथ्यों के साथ खोलूंगा पोल : जयराम ठाकुर

आपदा में बेघर हुए परिवारों के साथ हुआ भेदभाव,    विधानसभा में विपक्ष पूरी तैयारी के साथ जनता के मुद्दों को उठाएगा एएम नाथ। मंडी : आपदा प्रभावितों को आबंटित की जा रही राहत...
Translate »
error: Content is protected !!