निजी मेडिकल कालेज के विरुद्ध प्रदेश सरकार ने जांच बैठा दी : मानसून सत्र में विधायकों ने कहा था कि प्रदेश में निजी मेडिकल कालेज में मनमानी फीस और अन्य शुल्क वसूले रहे

by

शिमला : निजी मेडिकल कालेज के विरुद्ध प्रदेश सरकार ने जांच का दायित्व हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग को नहीं दिया गया है, बल्कि सचिव शिक्षा की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। कमेटी मनमानी फीस वसूलने, स्टेट कोटा कम करने, मैनेजमेंट कोटे की फीस सहित अन्य मामलों की जांच करेगी। रिपोर्ट शिक्षा मंत्री को सौंपी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर मेडिकल कालेज के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कमेटी जल्द अपना काम शुरू कर देगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि फीस में जो अंतर है उसे कैसे बराबर किया जाए, इस पर काम किया जाएगा। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि छात्रों को बेहतर सुविधा मिले। विधानसभा के मानसून सत्र में विधायक इंद्रदत्त लखनपाल व राजेश धर्माणी ने यह मामला उठाया था।
विधायकों ने कहा था कि प्रदेश में निजी मेडिकल कालेज में मनमानी फीस और अन्य शुल्क वसूले जा रहे हैं। यही नहीं हास्टल और मैस शुल्क भी मनमाने तरीके से वसूले जा रहे हैं। सोलन जिला में निजी मेडिकल कालेज के विरुद्ध अधिक फीस वसूलने से लेकर अन्य अनियमितताओं की शिकायत पहले भी निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के पास आ चुकी है।
आयोग ने पहले भी इस संस्थान पर जुर्माना लगाया था। सरकार का तर्क है कि संस्थानों को सीट अलाट करने का एक नियम है। नियम के तहत कुल सीटों के हिसाब से स्टेट कोटा, एनआरआई कोटा तय किया जाता है। सरकार के पास जो शिकायतें आई हैं, उनमें कहा है कि मेडिकल कॉलेज में स्टेट कोटा कम कर दिया गया है। प्रशिक्षुओं से मनमाना शुल्क वसूला जा रहा है। मैस में उस तरह की सुविधा नहीं मिलती जितनी फीस ली जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ब्रेन स्ट्रोक भारत में नई महामारी के रूप में उभर रहा – हर साल 1.5 मिलियन से 2 मिलियन नए स्ट्रोक के मामले सामने आ रहे : डॉ. विनीत सग्गर

होशियारपुर : “ब्रेन स्ट्रोक भारत में नई महामारी के रूप में उभर रहा है और हर साल 1.5 मिलियन से 2 मिलियन नए स्ट्रोक के मामले सामने आ रहे हैं। वास्तविक संख्या निश्चित रूप से अधिक होगी, क्योंकि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से की भेंट : नशे की समस्या को रोकने में सक्रिय सहयोग प्रदान करेंः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज यहां प्रदेश की पंचायती राज संस्थाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की तथा पिछले दो वर्षों में उनके मानदेय में दो गुना वृद्धि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री का प्रवास कार्यक्रम : 8 फरवरी को हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे

ऊना, 7 फरवरी – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री वीरवार 8 फरवरी को हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार हर तरह से हिमाचल के साथ है, प्रधानमंत्री पर तंज करने से हिमाचल में नहीं होगा विकास : जयराम ठाकुर

हिमाचल के लिए राहत राशि जारी करने पर नेता प्रतिपक्ष ने जताया केंद्र का आभार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही है देश-विदेश में भरोसे का चेहरा मंडी, 13 दिसंबर :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
Translate »
error: Content is protected !!