निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम : स्कूल वर्दी में बदलाव होने पर नई वर्दी खरीदने के लिए स्टूडेंट के पास 2 साल

by
चंडीगढ़ :  निजी स्कूलों की मनमानियों के खिलाफ भगवंत मान सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए फीसों एवं वर्दियों के संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेशों की प्रति सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी कर दी गई हैं। जिससे स्कूली विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को राहत मिलने वाली है।

आदेशों में साफ तौर पर कहा गया है कि अन-एडिड स्कूलों को तय संख्या के आधार पर किताबों की दुकानों के नाम अपने स्कूल में लगाने होंगे और अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और बठिंडा नगर निगम की सीमा के भीतर जितने स्कूल हैं, उन्हें कम से कम 20 ऐसी दुकानों के नाम अपने परिसर में लगाने होंगे। इसकी प्रतियां इस आदेश के जारी होने के सात दिनों के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी के पास जमा करवानी होंगी। साथ ही स्कूल वर्दी में कोई बदलाव होता है तो नई वर्दी खरीदने के लिए स्टूडेंट को 2 साल का समय देना होगा। इन 2 सालों में स्टूडेंट पुरानी वर्दी पहन सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

समय से पहले पंजाब पहुंचा मानसून, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ : पंजाब राज्य में इस बार मानसून ने समय से पहले दस्तक दी है। रविवार को मानसून ने पठानकोट के रास्ते राज्य में प्रवेश किया, जिससे मौसम में अचानक बदलाव देखा गया। मानसून...
article-image
पंजाब

Mahilpur Police Arrest Two Youths

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.10 : In line with Punjab government’s directives to crack down on anti-social elements and drug traffickers, a special campaign is underway. Under the guidance of Senior Superintendent of Police Sandeep Kumar Malik...
article-image
पंजाब

गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसायटी और आदि धर्म मिशन ने श्री खुरालगढ़ साहिब के लिए एक संयुक्त अभियान शुरू करने का किया फैसला

सरकार सहमत हुई तो पंजाब के लिए बनाएंगे नए प्रोजेक्ट- संत समाज होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसायटी (रजि.) पंजाब और अखिल भारतीय आदि धर्म मिशन (रजि.) भारत संत समाज की एक...
Translate »
error: Content is protected !!