निमिशा मेहता ने मेहंदवानी धरनाकारियों की मांग हिमाचल सरकार के समक्ष रखी

by

गढ़शंकर l भाजपा नेता निमिशा मेहत ने गांव मेहंदवानी में लंबे समय से चल रहे धरने में शमूलियत की तथा धरनाकारियों के वफद को साथ लेकर उनकी मुलाकात हिमाचल सरकार के इंडस्ट्रियल डिवैलपमैंट कार्पोरेशन के वाइस चेयरमैन प्रोफैसर राम कुमार के साथ करवाई। इससे पूर्व धरनाकारियों को संबोधित करते हुए भाजपा नेत्री निमिशा मेहता ने कहा कि लगभग सभी सियासी नेता इस धरने में सियासी रोटियां सेकने के लिए पहुंच रहे हैं तथा लोगों की समस्याओं के हल के लिए किसी सियासी नेता द्वारा कोई कोशिश नहीं की गई, जोकि अपने आप में बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है। उन्होंने कहा कि बहुत अफसोसजनक है कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने लोगों का मसला हल करने के स्थान पर अपने हकों के लिए संघर्ष कर रहे लोगों पर न सिर्फ पर्चे करवाए गए बल्कि दूसरी ओर उन्हें रोजाना पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उन्हें धमकियां दी जा रही हैं।
निमिशा मेहता ने कहा कि उन्होंने भाजपा से चुनाव लड़ा है तथा आज हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार है तथा अपने लोगों का मसला हल करवाने के लिए वह न सिर्फ हिमाचल प्रदेश में अपने भाजपा प्रतिनिधियों को इस मसले का हल करवाने के लिए मिलेंगी बल्कि यदि जरुरत पड़ी तो वह इन लोगों की खातिर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मसले को सुलझाने के लिए मिलेंगी।
धरनाकारियों को संबोधन करने के बाद धरने पर बैठे लोगों को निमिशा मेहता ने हिमाचल प्रदेश के हरोली हलसे भाजपा नेता तथा हिमाचल प्रदेश के इंडस्ट्रीयल डिवैलपमैंट बोर्ड के वाइस चेयरैन को उनके साथ चल कर मिलने की अपील की। जिसे स्वीकार करते हुए वफद ने निमिशा मेहता के साथ जाकर टाहलीवाल में प्रोफैसर राम कुमार के समक्ष अपनी मांगें पेश कीं।
निमिशा मेहता की अपील पर प्रोफैसर रामकुमार द्वारा डीसी ऊना को इन मांगों के प्रति सख्त एक्शन लेने की हिदायत की गई। इसके साथ-साथ उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निमिशा मेहता की रहनुमाई में मेहंदवानी की समस्या हल करवाने के लिए मेहंदवाानी के वफद की मीटिंग प्रशासन के अधिकारियों से करवाने का भी भरोसा दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युवा महोत्सव : पेटिंग, मौलिक काव्य रचना, फोटोग्राफी, भाषण, युवा संवाद व सांस्कृतिक नृत्य के मुकाबले

युवाओं को उनकी संस्कृति से जोडक़र उनकी ऊर्जा को देश हित के कार्य में लगाना जरुरी: ब्रम शंकर जिंपा होशियारपुर : 11 अक्टूबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मौजूदा...
article-image
पंजाब , समाचार

सेबों की काश्त कर रहे प्रगतिशील किसानों के फार्म का डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने किया दौरा

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने जिले के किसानों को मक्की, तेल बीजों, दालों आदि की काश्त के लिए आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि किसानों को रवायती फसली चक्र से...
article-image
पंजाब

25 तोले सोना, 10 हजार कैश चोरी : ब्लॉक घोगरा के गांव सैरक में घर मे सेंधमारी कर

दसुहा :दसुहा के ब्लाक घोगरा के गांव सैरक में एक घर मे सेंधमारी कर 25 तोले सोना और 10हजार कैश अज्ञात चोर ले उड़े। सौरव पुत्र जसवीर सिंह ने बताया कि उस के पिता...
article-image
पंजाब

दान की गई आंख से बख्शीराम का जीवन रोशन हुया : लोग मरने के बाद आंखें दान कर किसी की अंधेरी जिंदगी में रोशनी भरने के लिए आगे आए – प्रो. सरीन

गढ़शंकर, 11 दिसंबर : रोटरी आई बैंक और कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसायटी होशियारपुर ने गढ़शंकर में डॉ. तरसेम सिंह चेयरमैन बॉडी डोनेशन कमेटी की अध्यक्षता में एक प्रभावशाली समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में...
Translate »
error: Content is protected !!