निर्वाचक नामावलियां निरीक्षण हेतु उपलब्ध : 18 मार्च तक प्रस्तुत किए जा सकते हैं दावे या आक्षेप

by

ऊना, 14 मार्च – पंचायती राज निर्वाचन नियम 1994 के अनुसार निर्वाचक नामावली तैयार की जा चुकी है जोकि संबंधित ग्राम पंचायतों/पंचायत समितियों तथा जिला परिषद के कार्यालय में निरीक्षण हेतु उपलब्ध करवा दी गई है। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) राघव शर्मा ने बताया कि यदि निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित किए जाने के लिए कोई दावा हो या किसी नाम के सम्मिलित किए जाने संबंधी कोई आक्षेप हो या किसी प्रविष्टि से संबंधित दावा या आक्षेप हो तो उसे प्रारुप 2, 3 या 4 में से समुचित प्रारुप में भरकर 18 मार्च तक प्रस्तुत किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक ऐसा दावा या आक्षेप पुनरीक्षण प्राधिकारी (संबंधित खंड विकास अधिकारी) को सम्बोधित किया जाना चाहिए और यह या तो व्यक्तिगत रूप में या अभिकत्र्ता के माध्यम से भेजे जा सकते हैं। इसके अलावा पंजीकृत डाक द्वारा भी निर्धारित समय के भीतर दावे या आक्षेप भेजे जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण अधिकारी के निर्णय से असंतुष्ट व्यक्ति 4 दिन के भीतर तक अपीलीय प्राधिकारी एवं उपायुक्त ऊना के समक्ष अपील प्रस्तुत कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने कुष्ठ रोग और रोगियों के प्रति भेदभाव समाप्त करने की दिलाई शपथ

आईटीआई में मनाया कुष्ठ रोग निवारण दिवस, छात्रों और अध्यापकों को दिलाई शपथ एएम नाथ। शिमला : कुष्ठ रोग निवारण दिवस के उपलक्ष में आज यहां उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप द्वारा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोदी अमित शाह के लिए वोट मांग रहे : 2014 में मोदी ने खुद नियम बनाया था, 75 साल की उम्र के बाद भाजपा नेता रिटायर हो जायेंगे, मोदी जी अगले साल 17 सितंबर को 75 साल के हो रहे : केजरीवाल

नई दिल्ली : दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से 10 मई को अंतरिम जमानत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल आज कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे।।इस दौरान उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे के खिलाफ ऊना में एक साथ उठेंगे हजारों कदम, मुख्यमंत्री की अगुवाई में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

एएम नाथ। ऊना, 15 सितंबर. नशे के खिलाफ ऊना में 16 सितंबर को एक साथ हजारों कदम उठेंगे। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन के लिए जिला प्रशासन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नवनियुक्त ‘वन मित्रों’ के लिए प्रशिक्षण मैनुअल मुख्यमंत्री ने किया जारी

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज ओक ओवर, शिमला में नवनियुक्त ‘वन मित्रों’ के लिए प्रशिक्षण मैनुअल जारी किया। इस मैनुअल का उपयोग वन मित्रों को वन अग्नि प्रबंधन, विभागीय...
Translate »
error: Content is protected !!