निलंबित DIG भुल्लर के 26 बैंक खाते जांच पूरी होने तक रहेंगे फ्रीज : पंजाब के कई IAS-IPS से पूछताछ जल्द, अहम सबूत मिले

by

चंडीगढ़ :  रिश्वत मामले में निलंबित पंजाब पुलिस के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और परिवार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सीबीआई विशेष अदालत ने आदेश दिया है कि जांच पूरी होने तक भुल्लर के सभी 26 बैंक खाते फ्रीज रहेंगे।

सीबीआई के साथ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी जांच शुरू कर दी है। ईडी जल्द ही पंजाब के कुछ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को पूछताछ के लिए नोटिस भेज सकती है।

जांच एजेंसी को कुछ नए और अहम सबूत मिले हैं, जिनके आधार पर कई आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। सीबीआई ने अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।

रिमांड के दौरान भुल्लर ने जांच एजेंसी को बताया कि पंजाब के अफसर पटियाला के प्रॉपर्टी डीलर के जरिए प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करते हैं। उन्होंने दस आईपीएस और चार आईएएस अधिकारियों के नाम बताए थे।

जांच में पता चला कि दस आईपीएस में से आठ अभी भी फील्ड में अहम पदों पर तैनात हैं। दो पंजाब पुलिस की एकेडमी में हैं। वहीं, चार आईएएस अधिकारियों का संबंध किसी न किसी तरह से मंडी गोबिंदगढ़ से है। सीबीआई ने प्रॉपर्टी डीलर के पटियाला और लुधियाना के ठिकानों पर रेड कर डॉक्यूमेंट्स जब्त किए थे।

सीबीआई कोर्ट में भुल्लर और बिचौलिए कृष्णु शारदा की पेशी के दौरान जांच एजेंसी ने एक प्रोग्रेस रिपोर्ट पेश की थी। इसमें बताया कि कृष्णु शारदा के मोबाइल फोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खंगालने पर पता चला है कि वह कई अफसरों की करप्ट डीलिंग में शामिल था।

अफसरों के साथ मिलकर केसों की जांच प्रभावित करता था और ट्रांसफर-पोस्टिंग, आर्म्स लाइसेंस बनवाने से लेकर केस दर्ज करवाने या पहले से दर्ज एफआईआर खारिज करवाने तक का काम करता था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मिस पंजाबन बनकर किरना मोदगिल ने पंजाब का नाम रोशन खिया

गढ़शंकर : पंजाब के जिला लुधियाना के गांव बघौर (कस्बा समराला) की लड़की किरना मोदगिल ने गत दिनों हुए सुंदरता मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर मिस पंजाबन बनकर पंजाब का नाम रोशन किया है।...
पंजाब

पंजाब सरकार से एसकेएम ने नहीं की वार्ता : 28 मार्च को उपायुक्त कार्यालयों के बाहर राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करेंगे

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) और बीकेयू (एकता उग्राहां) ने शुक्रवार को पंजाब सरकार के साथ बैठक का बहिष्कार किया, जो उनकी मांगों पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई थी। दोनों किसान संगठनों के नेताओं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा के बाद दो और राज्यों में कांग्रेस बदलेगी अध्यक्ष, सचिन पायलट को राजस्थान में मिल सकता चांस!

नई दिल्ली : हरियाणा प्रदेश में अध्यक्ष बदलने के बाद कांग्रेस पार्टी अब दो और राज्यों, राजस्थान और गोवा में प्रदेश अध्यक्ष में बदलाव कर सकती है और इसमें अन्य पिछड़ा वर्ग समुदाय के...
article-image
पंजाब

सीजेएम अपराजिता जोशी ने गांवों के लिए बसों को राष्ट्रीय लोक अदालत की जागरुकता के लिए किया रवाना

होशियारपुर, 04 सितंबर: जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर दिलबाग सिंह जौहल के दिशा निर्देशों पर आज सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर अपराजिता जोशी ने 9 सितंबर को जिला व...
Translate »
error: Content is protected !!