नीट पेपर लीक मामले में छात्रों के समर्थन में उतरी डॉ. बी.आर. अंबेडकर महासभा, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

by

अर्की(योगेश चौहान)- डॉ. बी.आर. अंबेडकर महासभा, अर्की ने तहसीलदार अर्की के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रेषित कर दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर आंदोलन विद्यार्थियों की न्यायोचित मांगों का समर्थन किया। महासभा ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
ज्ञापन में कहा गया कि शिक्षा राष्ट्र निर्माण का आधार है तथा विद्यार्थी देश का भविष्य हैं। ऐसे में परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। महासभा ने कहा कि विद्यार्थी अपनी मांगों को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से उठा रहे हैं, इसलिए उनकी बातों पर गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ विचार किया जाना चाहिए।
महासभा ने राष्ट्रपति से मांग की है कि विद्यार्थियों की सभी न्यायसंगत मांगों पर शीघ्र, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही पेपर लीक प्रकरण में यदि किसी अधिकारी, कर्मचारी अथवा अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध कठोर एवं समयबद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि विद्यार्थियों का शिक्षा व्यवस्था पर विश्वास कायम रहे और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
ज्ञापन में यह भी आग्रह किया गया कि वर्तमान परिस्थितियों एवं जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार विद्यार्थियों की मांगों पर लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप विचार कर आवश्यक कदम उठाए, जिससे देश की शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनी रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शगुन योजना, बेटी है अनमोल योजना के लाभार्थियों को पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने वितरित किए चेक

सात हजार एकल तथा विधवा नारियों को गृह निर्माण को मिलेगा अनुदान: बाली बड़ोह के पंचायत सचिवों के साथ बैठक भी की आयोजित नगरोटा, 15 जुलाई। राज्य सरकार चालू वित वर्ष में सात हजार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवा कांग्रेस के नेताओं ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 1,11,111 रुपये का मुख्यमंत्री सुक्खू को किया चेक भेंट

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर, सोलन जिले के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के युवा अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह राणा और प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव शिव सिंह रैनी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल को सबसे समृद्ध राज्य बनाने के लिए कार्य कर रहे सीएम: सुनील शर्मा बिट्टू

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नादौन के वार्षिक उत्सव में मेधावी छात्राओं को बांटे पुरस्कार रोहित जसवाल। नादौन 21 दिसंबर :  राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नादौन का वार्षिक उत्सव शनिवार को मनाया गया,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रवनीत बिट्टू ने कहा अब आगे बढ़ने का समय : जेल में बंद सिखों की रिहाई का विरोध करने के मामले में लिया यूटर्न

लुधियाना : केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू आज तक जेल में बंद सिखों की रिहाई का विरोध करने के मामले पर अब बिट्टू ने यूटर्न ले लिया है। रवनीत सिंह बिट्टू ने पत्रकारों...
Translate »
error: Content is protected !!