नीलाम नहीं हो सके शराब 240 के ठेके : सरकारी निगम और एजेंसियां अब बेचेंगी शराब

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में अब सरकारी एजेंसियों के माध्यम से शराब की बिक्री की जाएगी। प्रदेश में करीब 240 शराब के ठेके नीलाम नहीं हो सके हैं। ऐसे में अब सरकार ने इन बचे हुए ठेकों को सरकारी निगमों और एजेंसियों के माध्यम से चलाने का निर्णय लिया है।
राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में शराब की बिक्री से 2850 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाने का लक्ष्य रखा है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बुधवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि जिन शराब के ठेकों की नीलामी नहीं हो पाई है उन्हें अब हिमफेड, एचपीएमसी, एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन, सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन, वन निगम और नगर निगम जैसी सरकारी एजेंसियां चलाएंगी। मंत्री ने कहा कि इस संबंध में सरकार ने बैठक कर फैसला ले लिया है और एक-दो दिन में इन ठेकों पर शराब की बिक्री शुरू कर दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में कुल 2100 शराब के ठेके हैं। इनकी नीलामी की प्रक्रिया 18 मार्च से शुरू की गई थी। इस दौरान करीब 1700 ठेके ही नीलाम हो सके जबकि पांच जिलों में लगभग 400 ठेके बिक नहीं पाए। इसके बाद राज्य सरकार ने यूनिट की बजाय सिंगल ठेका नीति के तहत टेंडर आमंत्रित किए। इसमें भाग लेने के लिए 50 हजार रुपये की अर्नेस्ट मनी जमा करवाने की शर्त रखी गई थी। 9 और 10 अप्रैल को इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए गए लेकिन इसके बावजूद 240 के करीब ठेके नीलाम नहीं हो पाए।
माना जा रहा है कि शराब ठेकों की कीमतें ज्यादा होने के चलते व्यापारियों की रुचि कम रही जिससे ये ठेके नहीं बिक सके। अब सरकारी निगम इन ठेकों को चलाएंगे ताकि राजस्व में गिरावट न आए और प्रदेश में शराब की वैध बिक्री बनी रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन है नारायण सिंह चौड़ा – जिसने सुखबीर बादल पर की हमले की कोशिश, सबसे बड़े जेल ब्रेक को दिया था अंजाम, 1984 में गया था पाकिस्तान

अमृतसर । पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के बाहर उस समय हंगामा मच गया, जब बुधवार सुबह एक शख्स ने अकाली दल नेता सुखबीर सिंह बादल पर हमले की नाकाम कोशिश की। आरोपी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

साहसिक पर्यटन का हब बनेगा जिला कांगड़ा : पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के संचालन हेतु बनेगा ऐरो स्पोर्ट्स क्लब: DC

पैराग्लाइडिंग उड़ान के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई धर्मशाला, 8 नवम्बर। जिला कांगड़ा को साहसिक पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। बीड़ बिलिंग में हाल ही में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मंडल डलहौजी के तहत 21 दिसंबर को पंचायत भवन मनोला में आयोजित  होगा सुशासन  सप्ताह कार्यक्रम

एएम नाथ। चम्बा/ डलहौजी :  एसडीएम  डलहौजी अनिल भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन गांवों के  ओर कार्यक्रम के तहत 21 दिसंबर को ग्राम पंचायत पधरोटु के भवन में  प्रस्तावित सुशासन सप्ताह ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ट्रंप का दोस्‍ती वाला फैसला! भारत को अमेरिका लौटाएगा 40 हजार करोड़ रुपये : ट्रेड डील पूरी होने से पहले दिया तोहफा

नई दिल्‍ली. कुछ महीने पहले तक भारत पर नाराज दिख रहे अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप का रुख पूरी तरह बदल चुका है. पहले तो उन्‍होंने रूस से तेल खरीदने को लेकर लगाए गए 25...
Translate »
error: Content is protected !!