नूरपुर पुलिस ने दो किलो से अधिक चरस जब्त की, दो गिरफ्तार

by
धर्मशाला , 31 जनवरी :  नूरपुर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो किलोग्राम से अधिक चरस बरामद की। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) अशोक रतन ने बताया कि यह अभियान मठोली क्षेत्र में चलाया गया। अभियान के दौरान चंबा जिले के मक्कन सनवाल गांव निवासी जगदीश और टेगा को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम की धारा 20 (भांग का पौधा और भांग से संबंधित अपराधों के लिए सजा) और धारा 29 (उकसाने का अपराध) के तहत मामला दर्ज किया है।   एसपी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और पुलिस क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अभियान जारी रखेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सेके्रट हार्ट स्कूल के वार्षिक उत्सव में आरएस बाली ने स्कूल से जुड़ी यादों को किया सांझा : शिक्षकों और स्कूल बेहतर माहौल से विद्यार्थियों का होता है सर्वांगीण विकास – आरएस बाली

पूर्व विद्यार्थी होने का निभाया फर्ज, स्कूल को पार्क बनाने के लिए दिए 21 लाख एएम नाथ।धर्मशाला, 18 अक्तूबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि शिक्षक और स्कूल का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

साढ़े तीन गुना बढ़ाई पंचायत घरों के निर्माण को दी जाने वाली राशि – अनिरुद्ध सिंह नए पंचायत घर बनाने को दिए जा रहे 1.14 करोड़, एक समान होगा डिजाइन

ग्रामीण विकास मंत्री ने मंडी जिले की दरंग विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत टकोली में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता की मंडी मनरेगा में अव्वल, प्रशासन की थपथपाई पीठ मंडी, 18...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुल्लू में भाजपा का हल्लाबोल, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

जयराम ठाकुर की मौजूदगी में निकली आक्रोश रैली, ढालपुर चौक गूंजा नारों से जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, आंदोलन तेज करने की चेतावनी एएम नाथ। कुल्लू :  हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

ऊना में पंचकर्म पद्धति से सैंकड़ो मरीजों का हो रहा इलाज – डॉ ज्योति कंवर

ऊना  : जिला आयुष अधिकारी ऊना डॉ ज्योति कंवर ने जानकारी देते हुये बताया कि जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय ऊना में समस्त सुविधा से सुसज्जित पंचकर्म की पद्धति से सैंकड़ो मरीजों का इलाज किया जा...
Translate »
error: Content is protected !!