नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयानों पर पलटवार : तंज कसते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान ने कहा कि वह आलोचना करने के लिए ही विपक्ष में बैठे

by

शिमला : उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयानों पर पलटवार किया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वह आलोचना करने के लिए ही विपक्ष में बैठे हैं। उनका काम है कि वह सरकार के कार्यों में नुक्स निकालते रहें। मगर हमें अपना काम करना है,इसलिए जो जनता के हित में है, सरकार वही कर रही है।
सचिवालय में मीडिया से बातचीत करते हुए चौहान ने सरकारी संस्थानों को लेकर विपक्ष के हमलों पर काउंटर अटैक किया। मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने सफाई देते हुए कहा कि सत्ता में आते ही राज्य सरकार ने अपने 3 वादों को पूरा किया है। मंत्री ने कहा कि डेढ़ लाख कर्मचारियों के OPS के मुद्दे को पहले ही कैबिनेट में बहाल कर दिया गया। इसे जारी करने के लिए वर्क आउट किया जा रहा है।
युवाओं को नौकरी देने के लिए विभागों से मांगी रिपोर्ट :
हिमाचल में 18 से 60 साल तक की महिलाओं को 1500 रुपए देने का वादा भी सरकार ने पहली कैबिनेट में पूरा किया है। सब कमेटी बनाकर उसकी रिपोर्ट आने पर सरकार इस पर अगला फैसला लेगी। हिमाचल में हर साल 100000 बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने की बात पर मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि इस संबंध में विभागों से रिपोर्ट मांगी गई थी, जो अभी तक उन्हें नहीं मिली है।
रिपोर्ट के आधार पर सरकार अपना अगला फैसला लेगी।
6 महीने में 900 संस्थान खोलना भाजपा का चुनावी स्टंट :भाजपा पर हमला बोलते हुए मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि 6 महीने में 900 संस्थानों को खोलना भाजपा का चुनावी स्टंट था। कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने बिना किसी बजट और पैरामीटर के ही संस्थानों को खोल दिया। चौहान ने कहा कि बंद किए गए जिन संस्थानों के पैरामीटर सही पाए गए, सरकार जनहित को ध्यान में रखते हुए उन संस्थानों को खोलेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तपेंगे पहाड़ …इस बार और ज्यादा : अप्रैल में ही हिमाचल प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट, इस दिन होगी बारिश

एएम नाथ। शिमला :  6 और 7 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है. 9 अप्रैल से मौसम बिगड़ने की आशंका है. 9-10 अप्रैल को बिजली और गर्जन...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में एमएसएमई सेक्टर के क्रेडिट गैप का मुद्दा उठाया

लुधियाना, 13 दिसंबर : चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने लोकसभा में एमएसएमई सेक्टर के क्रेडिट गैप का मुद्दा उठाया है। इस मौके पर मनीष तिवारी ने कहा है कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अयोग्य ठहराए गए विधायकों को नहीं मिलेगी पेंशन : सुक्खू सरकार ने राज्यपाल को भेजा बिल

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में अयोग्य घोषित किए गए विधायकों की पेंशन और अन्य विशेषाधिकार समाप्त करने के लिए राज्य सरकार ने राज्यपाल को विधेयक भेजा है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

दूध के समर्थन मूल्य में 6 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी : धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और कम चर्चित पर्यटन स्थलों को लोकप्रिय बनाने पर ध्यान

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट अनुमान 2025-26 प्रस्तुत करना शुरू कर दिया है। सत्ता पक्ष के विधायकों ने मेजें थपथपाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। सुक्खू ने...
Translate »
error: Content is protected !!