नेता प्रतिपक्ष ने मंडी के दौरे के दौरान किया एलान – अगर विधायक निधि जारी नहीं हुई तो विधायक प्राथमिकता बैठक का बहिष्‍कार करेंगे भाजपा विधायक : जयराम ठाकुर

by
अफसरों को चेताया, सुक्‍खू सरकार का भविष्य नहीं है, इसके साथ अपना भविष्य न जोड़ें
जागरूक मतदाता झूठ बोलने वाले नेताओं गारंटी ख़त्म करने में अहम भूमिका निभायेंगे
एएम नस्थ। मंडी :   नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रेसवार्ता में कहा कि हिमाचल के इतिहास में पहली बार भाजपा विधायक मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली विधायक प्राथमिकता बैठक में विरोध स्वरूप शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि विधायक क्षेत्र विकास निधि को सरकार ने बंद कर दिया है। बीएएसपी की एक किश्त तक जारी नहीं की जा रही है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना का  बजट ऐच्छिक निधि की तरह चहेतों में बांटना शुरू किया है। इन्हीं कारणों को देखते हुए भाजपा विधायक दल ने वर्चुअल आपात मीटिंग कर निर्णय लिया है कि 29 जनवरी को हम सभी विधायक ये निधि बहाल न होने की सूरत में विरोध स्वरूप राज्यपाल से मिलेंगे और इस बैठक में उस दिन भाग नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब 13 माह पहले कांग्रेस की सरकार बनी तो विधायक को विधायक निधि मिलती थी। पिछले बजट में हमने प्रावधान किया, अंतिम किस्त आचार संहिता के चलते नहीं कर पाए, लेकिन मुख्यमंत्री सुक्खू ने बजट में प्रस्ताव के बावजूद विधायक निधि 50 लाख की अंतिम किस्त को रोक दिया।
विधायक क्षेत्र विकास निधि का बजट में प्रावधान होने के बावजूद पिछले कल बजट सत्र घोषित किया गया और 17 को बजट सत्र होगा लेकिन विधायक निधि की अंतिम किस्त 52 लाख फिर से रोक दी गई। अब विधायकों ने विकास कार्यों के लिए अपने  अपने क्षेत्र में घोषणाएं कर दी हैं, लेकिन अब जब हम पता कर रहे हैं तो फाइल रोकने की सूचना दी गई। अंतिम किस्त जारी नहीं की गई। विधायक इंस्टीट्यूशन को कमजोर करना गलत है। आज से पहले ऐसा नहीं हुआ। हालांकि सुखविंदर सुक्खू जब खुद विधायक थे तो इसी विधायक इंस्टीट्यूशन को कमजोर होने का बड़ा सवाल उठाते थे लेकिन खुद अब गला घोंट रहे हैं। उन्होंने कहा कि बैकवर्ड एरिया सब प्लान की किस्त भी रोक दी है। 12 से 15 करोड़ की अंतिम किस्त जाती हैं। मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना को तो सिर्फ कांग्रेस के विधायकों और जहां सुक्खू का बंदा है, वहां दिया जा रहा है। ये जो बंदे हैं, वह बंदे बन जाए, नहीं तो हालत खराब होगी।
इसके अलावा उन्होंने सवाल उठाया कि 14 महीनों में इस सरकार ने 14 हज़ार करोड़ का ऋण ले लिया है लेकिन ये पैसा कहां खर्च हो रहा दिखाई नहीं दे रहा। पहली बार हमने देखा कर्मचारियों की हितेशी होने का दावा करने वाली सरकार पहली तारिख के बजाय डेढ़ हफ्ते बाद सैलरी दे सकी। आज पूर्व राज्यत्व दिवस पर कर्मचारियों को आस थी डीए की घोषणा की जाएगी लेकिन सबको निराशा मिली। हमने सिर्फ़ एक मांग को छोड़कर कभी कर्मचारियों को निराश नहीं किया।
उन्होंने हद पार करने वाले अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि यह दीवार पर लिखी इबारत है कि इस सरकार का कोई भविष्य नहीं है। ऐसे में वह ऐसा करके अपना भविष्य खराब न करें। जय राम ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनावों को देखते हुए सरकार ने बजट सत्र जल्दी में बुलाने का निर्णय लिया है। चुनाव से पहले सरकार बजट पास करवाना चाहती है। कोई बात नहीं, बजट सत्र में भी शीतकालीन सत्र की तरह जनता से जुड़े मुद्दों को और अधिक प्रखर तरीके साथ उठाया जाएगा। सरकार को मनमानी नहीं करने दी जाएगी। यह वही कांग्रेस है जो जनमंच का मजाक उड़ाती थी अब नाम बदल कर सरकार के मंत्री जो अधिकारियों को सार्वजनिक तौर पर धमका रहे हैं यह सब क्या है। सरकार ने जनमंच की नकल तो की मगर नकल के लिए भी अकल की जरूरत होती है जो कहीं नजर नहीं आ रही है। 13 महीने में सरकार रिकार्ड 14 हजार करोड़ का कर्जा ले चुकी है। कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है, विकास कार्य ठप हैं तो कर्ज का पैसा जा कहां रहा है। यह सवाल आज लोग पूछने लगे हैं। एक ही साल में कर्मचारी सड़कों पर आ गए हैं तो फिर कर्मचारी हितेषी होने का ढोंग क्यों रचा जा रहा है। इस मौके पर उनके साथ विधायक बल्ह इंद्र सिंह गांधी, जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य भी उपस्थित रहे।
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित ‘नमो नव मतदाता सम्मेलन’ में नेता प्रतिपक्ष अपने विधान सभा क्षेत्र के बाली चौकी में शामिल हुए। इस दौरान वहां पर हज़ारों की संख्या में पहली बार मतदाता बने  युवा शामिल हुए। इस दौरान युवाओं में जोश देखते ही बन रहा था। जोश से भरपूर युवा राजनीति में झूठ बोलकर सत्ता हथियाने वाली पार्टियों के ख़िलाफ़ नारे लगा रहे थे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मतदाताओं का जागरूक होना बहुत आवश्यक है। अगर मतदाता जागरूक रहेंगे तो नेता झूठे वादे करके उनके साथ धोखा नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि इस देश में दो राजनीतिक विचार धारा है एक है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की, जो देश से जो भी वादा करते हैं वह निर्धारित समय में पूरा करते हैं। भ्रष्टाचारियों को जेल भेजते हैं। गरीब के खातें में शत प्रतिशत धनराशि पहुंचाते हैं। दूसरी विचार धारा अटकाने, लटकाने और भटकाने वाली विचार धारा है। झूठे वादे करती है, झूठी गारण्टियां देती है। परिवारवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती है। उन्होंने कहा भ्रष्टाचारियों को उनकी सही जगह पहुंचाने की आवश्यकता है इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मज़बूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने वहां उपस्थित सभी युवा मतदाताओं से आह्वान किया कि वह देश को हर प्रकार से विकास के पथ पर मजबूती से आगे बढ़ रहे देश को आगे बढ़ाने के लिए भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी और मज़बूत सरकार बनाने  के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सहयोग करें।
नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने समस्त प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों के चलकर भारत आज दुनिया अग्रणी देशों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। 140 करोड़ लोगों को एक साथ लेकर चलना, सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय के ध्येय ही हमारे लोकतंत्र की बुनियाद है। हर वर्ष भारत वैश्विक स्तर पर और मजबूती के साथ आगे बढ़े। यही मेरी प्रार्थना हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बी.एल. सेंट्रल पब्लिक स्कूल, बद्दी का 12वीं का परिणाम शत-प्रतिशत, निष्ठा शर्मा ने प्रदेश की मेरिट सूची में 11वां स्थान प्राप्त किया

बीबीएन, 5 मई (तारा) : बी.एल. सेंट्रल पब्लिक स्कूल, बद्दी ने इस वर्ष 12वीं कक्षा के परिणामों में शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त कर एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक स्तर का परिचय दिया है। विद्यालय के सभी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जिंदा जलाया- 14 साल के बच्चे नेपिता को कमरे में बंद कर : खुद छत से कूदकर मौके से फरार

फरीदाबाद :  फरीदाबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां, एक 14 वर्षीय लड़के ने अपने पिता को कमरे में बंद कर आग के हवाले कर दिया और खुद छत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1.01 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा: एडीसी विनय कुमार*\

28 जून को आयोजित होगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, जिला कांगड़ा में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा की धर्मशाला, 10 जून: एडीसी कांगड़ा विनय कुमार की अध्यक्षता में आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनरेगा कनवर्जेंस से बनेंगे 49 आंगनवाड़ी भवन, भवनों के लिए मनरेगा के माध्यम से 8-8 लाख रुपये : हेमराज बैरवा

हमीरपुर 22 सितंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि जिला हमीरपुर में मनरेगा कनवर्जेंस से 49 आंगनवाड़ी केंद्र भवन बनाए जाएंगे। इन भवनों के लिए मनरेगा के माध्यम से 8-8 लाख रुपये, 15वें वित्त...
Translate »
error: Content is protected !!