नेत्रदान महादान – SMO डॉ. रघबीर सिंह

by

गढ़शंकर, 28 अगस्त : स्वास्थ्य विभाग पंजाब की हिदायतों अनुसार
लोगों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता के तहत, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोसी में एसएमओ डॉ. रघबीर सिंह और अन्य के कुशल नेतृत्व में 25 अगस्त से 8 सितंबर तक राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज 28 अगस्त को ममता दिवस के अवसर पर नेत्रदान पखवाड़े के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए सभी हेल्थ वेलनेस सेंटरों और स्वास्थ्य केंद्रों में नेत्रदान के संबंध में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। इस पखवाड़े के दौरान लोगों को नेत्रदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है ताकि मृत व्यक्ति की आंखों से किसी अंधे व्यक्ति की जिंदगी रोशन हो सके। उन्होंने बताया कि मृत्यु के 4 से 6 घंटे के भीतर आंखें दान करने के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और आई बैंक से संपर्क किया जा सकता है। एक नेत्रदाता दो अंधों को रोशनी दे सकता है। कोई व्यक्ति जिसे ऐनक लगी हो, कॉन्टैक्ट लेंस पड़े हों या आंखों की सर्जरी हुई हो, वोह आंखें दान कर सकता है। नेत्रदान के लिए नजदीकी आई बैंक सिविल अस्पताल से संपर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अवैध हथियार के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, दो अत्याधुनिक हथियार भी जब्त

अमृतसर :  राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (एसएसओसी) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार सदस्यों को गिरफ्तार करके और उनके कब्जे से दो अत्याधुनिक हथियार बरामद करके एक गैंगस्टर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया...
article-image
पंजाब

बंटी बैंस का बड़ा पलटवार! सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, “मेरे पास नहीं आता था पैसा

दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने गीतकार बंटी बैंस पर आरोप लगाए हैं। अब एक बार फिर बंटी बैंस के मूसेवाला के माता-पिता पर लगाए गए आरोपों के बाद बंटी बैंस ने एक...
article-image
पंजाब

घर और क्रशर पर इनकम टैक्स ने की छापामारी : पूर्व विधायक जोगिंदर पाल के फार्म हाउस पर भी रेड

पठानकोट : पंजाब में पठानकोट के हल्का भोआ से पूर्व कांग्रेसी विधायक जोगिंदर पाल के घर, फार्म हाउस और क्रशर पर इनकम टैक्स ने छापामारी की। इनकम टैक्स टीम शुक्रवार को जोगिंदर पाल के...
article-image
पंजाब

कमल वर्मा जिला मीडिया प्रभारी ने भारतीय जनता पार्टी का ध्वज फहराया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : भारतीय जनता पार्टी के 46 में स्थापना दिवस के के अवसर पर होशियारपुर में जिला भाजपा कार्यालय कार्यालय में आज आज श्री कमल वर्मा जिला मीडिया प्रभारी ने भारतीय जनता पार्टी...
Translate »
error: Content is protected !!