नेशनल पब्लिक स्कूल के 43वे वार्षिक महोत्सव में बतौर मुख्य मेहमान पहुंचे सांसद मनीष तिवारी : छात्र देश का भविष्य और स्कूल उनकी प्रतिभा निखार रहे: सांसद मनीष तिवारी

by

कुराली, 26 नवंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि छात्र समाज और देश का भविष्य हैं और स्कूल उनकी प्रतिभा निखार कर देश का भविष्य बना रहे हैं। सांसद तिवारी मोरिंडा रोड स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में अयोजित 43वां वार्षिक महोत्सव में बतौर मुख्य मेहमान पहुंचे थे।
इस अवसर पर से संबोधित करते हुए, जहां सांसद ने स्कूल की प्रबंधक कमेटी और स्टाफ के सदस्यों की प्रशंसा की, जो पूरी जिम्मेदारी के साथ अपना फर्ज निभा रहे हैं। उन्होंने छात्रों का हौसला भी बढ़ाया, जो देश का आने वाला भविष्य है। उन्होंने छात्रों को मन लगाकर पढ़ने और अपने अभिभावकों व अध्यापकों का कहना मानने की प्रेरणा दी।
समारोह के अंत में स्कूल के प्रिंसिपल डॉ रसल राय द्वारा सभी अतिथियों और गणमान्यों का धन्यवाद किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रबन्धक कमेटी की ईश अग्रवाल व विजय शर्मा टिंकू ने की। छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सांसद द्वारा स्कूल का नाम रोशन करने वाले मेघावी छात्रों को सम्मानित भी किया गया।
इस दौरान संस्था के चेयरमैन हरकेश गुप्ता, मैनेजर अमन शर्मा, वाइस प्रिंसिपल मैडम नीरू, मधु कालिया, पार्षद बहादुर सिंह ओके, डा अश्वनी कुमार इत्यादि भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

केंद सरकार के भरोसे हिमाचल प्रदेश के विकास कार्य : जयराम ठाकुर

एएम नाथ । शिमला ।नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हिमाचल प्रदेश को हर स्तर पर मदद प्रदान कर रही है, लेकिन राज्य सरकार...
article-image
पंजाब

भाजपा शासित हर प्रदेश पंजाब के साथ मुसीबत में खड़ा है : खन्ना

उत्तर प्रदेश के भाजपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंजाब को भेजे 1 हजार क्विंटल गेहूं के बीज होशियारपुर, 27 अक्टूबर :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भाजपा शासित हर प्रदेश पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!