नैशनल डिफेन्स अकादमी की परीक्षा पास कर सहजप्रीत कौर ने दिया देश सेवा की भावना का प्रमाण : खन्ना

by

खन्ना ने चौटाला गाँव की सहजप्रीत को किया सम्मानित, भविष्य में देश सेवा की जताई आशा

होशियारपुर 23 अक्टूबर () पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि आज बेटे और बेटी में कोई अंतर नहीं है। बेटियां बेटों की तरह हर क्षेत्र में बढ़त बनाये हुए हैं। उन्होंने कहा कि बेटियां न केवल शिक्षा में बल्कि देश की सुरक्षा सेनाओं में भी अपने पराक्रम का प्रदर्शन कर रही हैं।
उक्त विचार खन्ना ने नेशनल डिफेन्स अकादमी की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली गाँव चौटाला निवासी सहजप्रीत कौर को सम्मानित करते हुए व्यक्त किये। खन्ना ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए युवाओं के जोश और जज्बे की भारतीय सेनाओं को जरुरत है। उन्होंने कहा कि लड़कियां अगर उच्च शिक्षा के साथ साथ भारतीय सेनाओं में सेवा करने की और कदम बढ़ाएं तो भविष्य में भारत की सुरक्षा और मजबूत और अभेद होगी और भारत सुरक्षा की दृष्टि से दुनिया का सबसे सुरक्षित देश बनकर उभरेगा। इस मौके खन्ना ने सहजप्रीत के परिजनों को उसकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रीन पटाखे ही बिकेंगे : दीवाली, गुरूपर्व, क्रिसमस पर पटाखे चलाने को समय निर्धारित: डीसी डा. निपुण जिंदल

धर्मशाला, 03 नवंबर। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों की अनुपालना करते हुए कांगड़ा जिला के शहरी क्षेत्रों में भी दीपावली, गुरूपर्व, क्रिसमस तथा नववर्ष की पूर्व संध्या पर पटाखे चलाने के लिए समय निर्धारित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

33 विपक्षी सांसदों को लोकसभा से निलंबित : लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी भी निलंबित , 13 और राज्यसभा से 1 सांसद पहले से निलंबित

संसद में हुई सूरक्षा चूक मामले में अब तक विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन जारी है। स्पीकर के लाख मना करने के बावजूद हंगामा करने पर विपक्षी दल के सांसदों पर कार्रवाई हो रही...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा सरकार भारतीय छात्रों से अटेंडेंस और मार्क्स तक पूछने लगी – भारतीय छात्रों वापस भेजे जाने का डर

कनाडा में भारतीयों पर लगातार हमले हो रहे हैं। तीन भारतीय छात्रों की हत्या के बाद दोनों देशों में तनाव और बढ़ गया है। उधर कनाडा की सरकार भी भारतीय छात्रों को परेशान करने...
article-image
पंजाब

खेलों इंडिया वुशू वूमैन लींग जालंधर में करवाई गई

होशियारपुर , दलजीत अजनोहा : वुशू ऐसोसिएशन आफ पंजाब की ओर से 12,13 जुलाई 2025 को खेलों इंडिया वुशू वूमैन अशमीता लींग (स्टेट लैवल) 2025-2026 बनारसी दास आर्य कालेज जालंधर कैंट में करवाई गई।...
Translate »
error: Content is protected !!