‘नो पार्किंग जोन’ घोषित : बालीचौकी में पुराने पुलिस चौकी भवन से लेकर जीरो चौक-बस स्टैंड स्ट्रेच

by

मंडी, 2 दिसंबर। मंडी जिला के बालीचौकी उपमंडल के बाजार में पुराने पुलिस चौकी भवन से जीरो चौक व बस स्टैंड तक के स्ट्रेच को ‘नो पार्किंग जोन’ घोषित किया गया है। वहां सड़क पर लगने वाले लंबे जाम से राहत दिलाने, यातायात का सुगम प्रवाह सुनिश्चित बनाने और लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत यह विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है। इसे लेकर जिला दंडाधिकारी मंडी अरिंदम चौधरी ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 117 के तहत अधिसूचना जारी की है।
इससे पहले प्रारूप अधिसूचना जारी करके इस यातायात व्यवस्था को लेकर लोगों की आपत्तियां मांगी गई थीं और उन्हें एक माह के भीतर अपनी आपत्तियों को लिखित रूप से उपायुक्त कार्यालय मंडी में सौंपने को कहा गया था। इस अवधि में प्राप्त आपत्तियों पर विचार करने के बाद अधिसूचना को अंतिम रूप दिया जाना था। उक्त अवधि में प्रशासन को कोई भी आपत्ति प्राप्त नहीं हुई है, लिहाजा जिला दंडाधिकारी ने अधिसूचना को अंतिम रूप दे दिया है। इसके मुताबिक बालीचौकी में पुराना पुलिस चौकी भवन से जीरो चौक व बस स्टैंड तक का रोड़ स्ट्रेच ‘नो पार्किंग जोन’ होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के ‘आम आदमी'(मुख्यमंत्री) के जूतों की सुरक्षा के लिए दो पुलिस कर्मी तैनात

चंडीगढ़ :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक राजनीतिक विवाद में फंस गए हैं, जब एक आधिकारिक आदेश में खुलासा हुआ है कि रविवार को श्री मुक्तसर साहिब स्थित ऐतिहासिक दरबार साहिब गुरुद्वारे की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धौलासिद्ध जल विद्युत परियोजना को अपने अधीन लेगी हिमाचल सरकार

एसजेवीएनएल से 66 मेगावाट परियोजना लेने के लिए कोर्ट में शपथ पत्र दाखिल करने के निर्देश; पहली किस्त देने को तैयार सरकार एएम नाथ।  शिमला, 30 सितंबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सतलुज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर के लिए प्रचार कर रहे मुख्यमंत्री : विपक्ष में ही बैठना तो क्यों करवाया उपचुनाव : सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू

देहरा अब हो चुका हमारा, बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में शामिल हुए एएम नाथ। देहरा :  मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज देहरा विधानसभा क्षेत्र में बार एसोसिएशन देहरा के कार्यक्रम में भाग लिया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मंत्री पद के साथ-साथ आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी गहलोत ने दिया इस्तीफा इस्तीफा : शीशमहल’ और यमुना का किया जिक्र, कहा- और कोई नहीं बचा था विकल्प

दिल्ली की राजनीति में बड़ी खलबली मच गई है. आम आदमी पार्टी की  सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत ने मंत्री पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।  उन्होंने आप से रिजाइन करते...
Translate »
error: Content is protected !!