नौजवान वर्ग के अधिक से अधिक वोटरों की रजिस्ट्रेश करवाने के लिए शुरु किया गया विशेष अभियान: अपनीत रियात

by

जिला चुनाव अधिकारी ने 1 जनवरी 2021 को 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के नौजवानों को वोट बनाने के लिए फार्म नंबर 6 भरने के लिए किया प्रेरित
अधिक से अधिक वोटरों की रजिस्ट्रेशन करवाने वाले कैंपस अंबेसडर को स्टार आफ द मंथ के खिताब से नवाजा जाएगा
होशियारपुर: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात ने बताया कि विधान सभा चुनाव 2022 के मद्देनजर मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब की ओर से नौजवान वर्ग के अधिक से अधिक वोटरों की रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत कोई भी नागरिक जिसकी आयु 1 जनवरी 2021 को 18 वर्ष या इससे अधिक है व जिसका नाम वोटर सूची में दर्ज नहीं हुआ है, वह अपनी वोट बनाने के लिए अपना दावा फार्म नंबर 6 भर सकता है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के मद्देनजर यह फार्म आनलाइन www.nvsp.in, www.voterportal.eci.gov.in व वोटर हैल्प लाइन एप पर भी भरा जा सकता है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब की ओर से तकनीकी कालेजों में नियुक्त कैंपस अंबेसडरों को उत्साहित करने के लिए हर माह सब से अधिक वोटरों की रजिस्ट्रेशन करवाने वाले कैंपस अंबेसडर को इलेक्शन स्टार आफ द मंथ के खिलाफ से नवाजा जाएगा व प्रमाण पत्र सहित उपहार से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए कैंपस अंबेसडर को 4 जुलाई 2021 तक रजिस्टर करवाए वोटरों की गिनती रिपोर्ट चुनाव तहसीलदार के कार्यालय में जमा या ईमेल आई.डी पर भेजनी होगी। इसी तरह दिसंबर 2021 तक सबसे अधिक नए वोटरों को रजिस्ट्रेशन करवाने वाले कैंपस अंबेसडर को 25 जनवरी 2022 को राष्ट्रीय वोटर दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आईवीवाई ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने सीनियर सिटीजन प्रिविलेज कार्ड लांच किया

होशियारपुर  , 16 फरवरी: सीनियर सिटीजन की हेल्थ केयर आवश्यकताओं में सुधार हेतु आईवीवाई ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स, जो 5 अस्पतालों, 750 बिस्तरों, 280 आईसीयू बिस्तरों और हर साल 3 लाख से अधिक मरीजों के इलाज के साथ पंजाब का सबसे बड़ा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल नेटवर्क है, ने आज सीनियर सिटीजन के लिए एक स्पेशल प्रिविलेज कार्ड लांच किया...
article-image
पंजाब

आई.टी.आई में दाखिलों में 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज : दाखिलों की संख्या पिछले वर्ष के 28,000 से बढ़कर अब हो गई 35,000

चंडीगढ़ : राज्यभर के आई.टी.आई. संस्थानों में दाखिलों में 25 प्रतिशत की बेमिसाल वृद्धि के साथ, पंजाब में व्यावसायिक शिक्षा को महत्वपूर्ण प्रोत्साहन मिला है। इस संबंध में जानकारी देते हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पहाड़ से आवाज आई… सीट के नीचे हम छिप गए… बिलासपुर बस हादसे में दो बच्चों की ऐसे बची जान.. बच्चों ने खुद बताया

एएम  नाथ । बिलासपुर : बिलासपुर जिले में हुए दर्दनाक बस हादसे में 18 में से 16 लोगों को मौत हो गई। बस में सवार सिर्फ दो बच्चों की ही जान बच पाई है।...
article-image
पंजाब

आल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट इंप्लाइज फेडरेशन की बेगूसराय में राष्ट्रीय कांफ्रेंस 13 से, पससफ द्वारा 30 डेलीगेट लेंगे हिस्सा 

होशियारपुर :  देश में विभिन्न प्रांतों के मुलाजिमों की राष्ट्रीय जत्थेबंदी आल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट इंप्लाइज फेडरेशन द्वारा केंद्र तथा प्रांतों की सरकारों द्वारा अपनाईं जा रही मुलाजिम विरोधी नीतियों को उजागर करके संघर्ष...
Translate »
error: Content is protected !!