न्यूजीलैंड के जेल विभाग में गांव भज्जल की एकता बड़पग्गा बनी करेक्शन अफसर

by

गढ़शंकर : आज के युग में लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं है। फिर बात चाहे शिक्षा की हो या फिर नौकरी की लड़कियों ने हमेशा ही बाजी मारी है। इसकी ताजा मिसाल है गढ़शंकर से मात्र 3 किलोमीटर दूर गांव भज्जल की एकता बड़पग्गा की जिसने न्यूजीलैंड में मात्र 3 साल में जेल विभाग में करेक्शन अफसर के पद पर तैनात होकर अपने गांव का ही नहीं बल्कि पूरे पंजाब का नाम रोशन किया है। माल विभाग के अधिकारी कश्मीर सिंह और उनकी पत्नी कमलेश कौर ने बताया कि उनकी दो बेटियां और एक बेटा है और दूसरे नंबर की बेटी एकता का जन्म 1990 को हुआ। डीएवी कॉलेज गढ़शंकर से बीए की डिग्री लेने के उपरांत एकता ने गुरु नानक कॉलेज फॉर गर्ल्स बंगा से हिस्ट्री की एमए की। इसके उपरांत एकता ने कंप्यूटर में पोस्ट ग्रेजुएशन और फिर लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर से एमबीए की डिग्री हासिल की। इसके उपरांत एकता 2018 में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा इन बिजनेस करने के लिए न्यूजीलैंड चली गई। डिप्लोमा पूरा होने के उपरांत एकता की न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में जेल विभाग में करेक्शन अफसर के तौर पर नियुक्ति हो गई। एकता के पिता कश्मीर सिंह ने बताया कि एकता में शुरू से ही उच्च मुकाम हासिल करने का जुनून था और इसके लिए वह सुबह 4 बजे उठकर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर की ग्राउंड में पहुंचकर चार-चार घंटे दौड़ लगाती थी। एकता की इस उपलब्धि को लेकर उसके माता-पिता को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

निजी स्कूल में दाखिल छात्र को सरकारी स्कूल का विद्यार्थी बताने पर भड़के घरवाले, प्रिंसिपल ने कहा गलती से हो गया

 गढ़शंकर – पंजाब शिक्षा विभाग के सचिव कृष्ण कुमार के निर्देश पर यहां परिजनों की सहमति से सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की गिनती बढ़ाने के लिए स्कूल अध्यापक यहां सरकारी स्कूलों में अपने बच्चे...
article-image
पंजाब

प्रेमी संग होटल आई नाबालिग की अर्धनग्न लाश मिली :लड़की की आंखों पर थी पट्टी बंधी

अबोहर  : पंजाब के शहर अबोहर में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां पर एक होटल के कमरे में नाबालिग लड़की की अर्द्धनग्न हालत में लाश मिली है। लड़की की आंखों पर...
article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा ने गांव भंमियां  के सरकारी एलीमेंट्री स्मार्ट स्कूल में मनाया मातृभाषा दिवस

गढ़शंकर। दोआबा साहित्य सभा ने गांव भंमियां  के सरकारी एलीमेंट्री स्मार्ट स्कूल में मातृभाषा दिवस मनाया। इस दौरान दोआबा साहित्य सभा के महासचिव पवन भंमियां ने कहा कि हमारी मातृभाषा हमारी पहचान है। पंजाबी...
article-image
पंजाब

ईशांक कुमार 51,904 वोट लेकर बने विजेता : चुनाव पर्यवेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी ने सौंपा प्रमाण पत्र

होशियारपुर, 23 नवंबर: विधानसभा क्षेत्र 044- चब्बेवाल के उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को हुए मतदान की आज यहां व्यवस्थित ढंग से गिनती पूरी हुई, जिसमें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. ईशांक कुमार...
Translate »
error: Content is protected !!