पंचकूला क्लब फायरिंग से खुला नार्को-आतंकवाद नेटवर्क…. पंजाब के 7 आरोपी गिरफ्तार

by

अमेरिका में बैठे आकाओं से कनेक्शन का दावा; 529 ग्राम हेरोइन, दो पिस्तौल, 12 कारतूस समेत हथियार व नकदी गिनने की मशीनें बरामद

पंचकूला। हरियाणा आतंकवाद रोधी दस्ता (ATS) ने मादक पदार्थों की तस्करी के जरिए कथित तौर पर आतंकवाद को फंड करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा करते हुए पंजाब के सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक, यह हरियाणा ATS द्वारा किसी मामले को सफलतापूर्वक सुलझाने का पहला मामला है।

क्लब फायरिंग से शुरू हुई जांच

हरियाणा ATS के एसपी वरुण सिंगला के अनुसार, 13 सितंबर की तड़के पंचकूला के एक क्लब में गोली चलने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फायरिंग में एक युवती घायल हुई थी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में FIR दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई गई।

जांच में सामने आया कि दो गाड़ियों में पांच युवक क्लब पहुंचे थे। वहां शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि इसके बाद एक युवक ने गाड़ी से पिस्तौल निकालकर दो गोलियां चला दीं, जिनमें से एक गोली युवती को लगी।

मोहाली और लुधियाना से भी गिरफ्तारियां

अधिकारी के मुताबिक, इस मामले में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन को घटना के समय मौके से ही पकड़ा गया था। एक आरोपी को पंजाब के एसएएस नगर (मोहाली) और तीन अन्य को लुधियाना से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी पंजाब के फिरोजपुर, लुधियाना सहित अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले बताए गए हैं। उनकी उम्र करीब 20 से 25 वर्ष के बीच है।

529 ग्राम हेरोइन और हथियार बरामद

ATS के अनुसार, आरोपियों के पास से और उनकी निशानदेही पर दो कारें, एक मोटरसाइकिल, अमेरिकी पिस्तौल, .30 बोर की पिस्तौल, तीन नोट गिनने की मशीनें, पांच मोबाइल फोन, 12 कारतूस और 529 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

अमेरिका में बैठे आकाओं से कनेक्शन का दावा

पूछताछ और तकनीकी जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के कथित नार्को-आतंकवाद नेटवर्क से जुड़े होने के सुराग मिले हैं। पुलिस के अनुसार, नेटवर्क के कुछ कथित सरगना विदेश, विशेष रूप से अमेरिका में मौजूद हैं। आरोप है कि वे आरोपियों को रहने की जगह, वाहन और पैसे उपलब्ध कराते थे।

पुलिस का दावा है कि आरोपियों का इस्तेमाल हथियार, मादक पदार्थ और तस्करी से जुटाई गई रकम को बताए गए ठिकानों तक पहुंचाने के लिए किया जाता था।

जांच ATS को सौंपी गई

मामले की गंभीरता को देखते हुए हरियाणा पुलिस की प्रारंभिक जांच बाद में आतंकवाद रोधी दस्ते को सौंप दी गई। ATS अब नेटवर्क के अन्य सदस्यों, विदेश में मौजूद कथित संचालकों और मादक पदार्थ तथा हथियारों की सप्लाई से जुड़े कनेक्शन की जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सेवानिवृत्त ASI ने NRI से की साढ़े 13 करोड़ की ठगी : हरियाणा में फैक्ट्री लगाने का दिया झांसा

अमृतसर । एनआरआई परमिंदर सिंह और उनके 93 वर्षीय पिता सुरजीत सिंह ने पंजाब पुलिस के सेवानिवृत एएसआइ लाल बहादुर और उसके बेटे विश्वजीत पर 13.50 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगाया है।...
article-image
पंजाब

बाइक चालक से 25 ग्राम हेरोइन बरामद

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने बाइक सवार युवक को 25 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार एसआई कुलदीप सिंह थाना गढ़शंकर ने बंगा रोड पर अड्डा...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार का बड़ा कारनामा : मंत्रालय का नहीं था कोई नामोनिशान, उसे 20 महीने तक चलाते रहे आप के मंत्री, अब जागी पंजाब सरकार

चंडीगढ़।  पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार अपने एक मंत्रालय के चलते बुरी तरह घिर गई है और उसकी कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. राज्य के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल बीते...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

4 नवंबर को संगरूर आएंगे राहुल गांधी : पंजाब में मिशन-2027 की तैयारियों को देंगे गति

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने दी दौरे की जानकारी; मालवा से चुनावी अभियान को आगे बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने पर रहेगा जोर चंडीगढ़। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी 4 नवंबर...
Translate »
error: Content is protected !!