पंचायत चुनाव : एक पत्नी सरपंच, दूसरी पंच : 21 साल की काजल धाकड़ युवा सरपंच : अमेरिका रिटर्न बनीं सरपंच

by

मध्य प्रदेश के पंचायत चुनावों में महिलाओं ने किया कमाल
21 साल की युवती से लेकर पैडवुमन माया विश्वकर्मा भी सरपंच चुनी
मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश के पंचायत चुनावों में कुछ नतीजे चौंकाने वाले हैं। 21 साल की युवती से लेकर पैडवुमन माया विश्वकर्मा भी सरपंच चुनी गई हैं। मध्य प्रदेश के आलीराजपुर में एक साथ तीन महिलाओं के साथ फेरे लेने वाले नानपुर के पूर्व सरपंच समरथ मौर्य की एक पत्नी सकरी मौर्य सरपंच बन गई हैं। दूसरी पत्नी मेला ने पंच का चुनाव जीता है। समरथ तीनों के साथ पहले से लिव-इन में रह रहे थे। सामाजिक रीति-रिवाज की वजह से तीनों से एक साथ विवाह कर चर्चा में आए थे। इस बार उनके गांव में सरपंच का पद महिलाओं के लिए रिजर्व था।
सबसे युवा सरपंच :
खरगोन जिले के कसरावद जनपद की ग्राम पंचायत औझरा में टांडा गांव से 21 साल की शालू पिता शेरसिंह नायक पहली महिला सरपंच बनी हैं। औझरा पंचायत की वह पहली बंजारा नायक समाज की सरपंच भी बनी हैं। शालू आठवीं तक पढ़ी हैं। चार साल से खेती में हाथ बंटा रही थीं। उसने अपने वोट का इस्तेमाल पहली बार किया है।
इसी प्रकार 21 साल की काजल धाकड़ श्योपुर जिले की सबसे युवा सरपंच बनी हैं। काजल विजयपुर की ग्राम पंचायत बड़ौदाकलां की सरपंच चुनी गई है। काजल बीएससी नर्सिंग कर रही थी, लेकिन गांव में पानी की समस्या को दूर करने के लिए सरपंच बनने की ठानी और जीती। अब सरपंच बनकर अन्य समस्याएं भी हल करना चाहती हैं।

अमेरिका रिटर्न बनीं सरपंच
नरसिंहपुर की ग्राम पंचायत मेहरागांव में माया विश्वकर्मा निर्विरोध सरपंच बनी हैं। माया ने 2008 में पीएचडी की थी। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, सैन फ्रंासिस्को से ब्लड कैंसर पर रिसर्च करने वाली माया अमेरिका में अ‘छी जिंदगी जी रही थीं। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं की समस्या देखकर हाईजीन पैड की मुहिम चलाई। उन्हें पैडवुमन के नाम से जाना जाता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

The aim of the “Har

Hoshiarpur : Daljeet Ajnoha : Oct.12 -Under the special campaign “Har Shukravar Dengue Te Vaar” launched by Health Minister Punjab Dr. Balbir Singh to prevent the spread of dengue, dengue survey teams formed at the...
article-image
पंजाब

रेलवे ट्रैक पर मिला आप MLA दलबीर के पिता का शव

अमृतसर : अमृतसर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बाबा बकाला के सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के विधायक दलबीर सिंह टौंग के पिता का शव रविवार सुबह रेलवे ट्रेक पर मिला। शव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र के दौरान 22 से 30 मार्च तक लागू रहेगी धारा 144 : उपायुक्त राघव शर्मा

ऊना, 21 मार्च – जिला दंडाधिकारी ऊना राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्रों मेला के दृष्टिगत कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला ऊना...
Translate »
error: Content is protected !!