पंचायत से विधानसभा तक कांग्रेस का होगा सूपड़ा साफ… हिमाचल में फिर बनेगी डबल इंजन सरकार: सौदान सिंह

by

जनता त्रस्त, कांग्रेस मस्त, भाजपा हर बूथ तक देगी जवाब

एएम नाथ। मंडी :  भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी के लिए पूर्ण रूप से समर्पित है और यही समर्पण भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा एक बार नहीं, बल्कि बार-बार मजबूत “डबल इंजन सरकार” बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। “भाजपा देश और प्रदेश की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति है और कार्यकर्ताओं के बल पर ही यह शक्ति निरंतर बढ़ रही है,” उन्होंने कहा।
सौदान सिंह ने कहा कि भाजपा की कार्यशैली स्पष्ट है—“हर कार्यकर्ता को काम और हर काम पर एक कार्यकर्ता” की नीति के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है।
उन्होंने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज प्रदेश की जनता पूरी तरह त्रस्त है, जबकि कांग्रेस सरकार मस्त है और जनता की समस्याओं से उसका कोई सरोकार नहीं है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि पंचायत राज चुनावों से लेकर विधानसभा चुनावों तक भाजपा कांग्रेस को हर स्तर पर चुनौती देगी और उसे पूरी तरह पराजित करेगी।
“देश, प्रदेश, जिला, मंडल और बूथ—हर स्तर पर भाजपा संगठित और सशक्त है, और कांग्रेस को हर मोर्चे पर करारा जवाब देने के लिए तैयार है,” उन्होंने कहा।
अंत में सौदान सिंह ने कहा कि भाजपा का संगठन ही उसकी असली ताकत है और इसी के बल पर पार्टी हिमाचल में फिर से मजबूत सरकार बनाकर विकास और सुशासन की दिशा में प्रदेश को आगे ले जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टीसीपी के दायरे में नहीं होगा ग्रामीण क्षेत्र : आशीष बुटेल

एएम नाथ । पालमपुर, 26 अगस्त :- मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने कहा है कि गांव का शहरीकरण नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 20 अगस्त 24 को पालमपुर...
हिमाचल प्रदेश

बिजली बोर्ड में करीब 2,600 पद भरने को लेकर 20 मई को होगा फैसला

शिमला :पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने और राज्य बिजली बोर्ड में विभिन्न श्रेणियों के करीब 2,600 पद भरने को लेकर 20 मई को फैसला होगा। वित्त और ऊर्जा सचिव की अध्यक्षता में बिजली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

:राहुल गांधी नाहन और ऊना में चुनावी जनसभायों को करेंगे संबोधित :प्रियंका चारों संसदीय क्षेत्रों में जाकर करेंगी चुनावी रैलियां

एएम नाथ। शिमला :: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 26 मई को हिमाचल प्रदेश आएंगे। राहुल गांधी की शिमला संसदीय सीट के तहत नाहन और हमीरपुर संसदीय सीट के तहत ऊना में...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डंकी रूट से इटली गए युवक की हार्ट अटैक से मौत : 23 दिन बाद भी नहीं पहुंचा शव; बूढ़ी मां को बेटे के अंतिम दर्शन का इंतजार

पुनीत महाजन, 4 जुलाई ,:  रामपुर सिंह गांव का रहने वाला घर की आर्थिक तंगी दूर करने और बेहतर रोजगार की तलाश में सात वर्ष पहले डंकी रूट के जरिए विदेश गए रामसिंहपुर निवासी...
Translate »
error: Content is protected !!