पंचायती चुनावों में निर्वाचन व्यय पारदर्शिता सुनिश्चित करने को लेकर दिशा-निर्देश जारी

by
रोहित जसवाल। ऊना, 22 मई। पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य चुनाव-2026 के दृष्टिगत जिला ऊना में जिला परिषद सदस्य पद के चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए निर्वाचन व्यय के लेखे तथा उसकी अधिकतम सीमा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। यह चुनाव 26 मई, 28 मई तथा 30 मई 2026 को तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे।
जारी निर्देशों के अनुसार हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम-92 के तहत प्रत्येक प्रत्याशी को निर्वाचन व्यय का पृथक एवं सही लेखा निर्धारित प्रपत्र-44 में प्रतिदिन के आधार पर संधारित (व्यवस्थित) करना अनिवार्य होगा। जिला परिषद सदस्य पद के लिए प्रत्याशी द्वारा किए जाने वाले चुनावी खर्च की अधिकतम सीमा एक लाख रुपये निर्धारित की गई है।
साथ ही, प्रत्याशी को निर्वाचन व्यय से संबंधित सभी अभिलेख, वाउचर, रसीदें एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज सुरक्षित रखने होंगे, ताकि आवश्यकता पड़ने पर जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अथवा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत अधिकारी के समक्ष निरीक्षण के लिए प्रस्तुत किए जा सकें।
इसके अतिरिक्त निर्वाचन व्यय का लेखा प्रपत्र-45 में व्यय विवरण सहित जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) को प्रस्तुत करना होगा, जबकि संबंधित घोषणा प्रपत्र-46 में संलग्न की जाएगी। इसके उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) द्वारा उक्त लेखे का प्रमाणीकरण प्रपत्र-47 में किया जाएगा।
उपायुक्त ने सभी उम्मीदवारों से निर्वाचन व्यय संबंधी नियमों एवं प्रावधानों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया है, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

खुंडी माता मंदिर में गूंजे माता के जयकारे, भक्तों ने रातभर किया जागरण : सुभाष प्रिंस और राजू भाई के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

2011 से आस्था का केंद्र बना खुंडी माता मंदिर, दूर-दूर से पहुंचते हैं श्रद्धालु एएम नाथ। चम्बा : खुंडी माता मंदिर कैहला द्रड़्ढा में मंगलवार को मां का भव्य जागरण आयोजित किया गया। जागरण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आई टी आई को गर्व है कि आई टी आई के ट्रेनियों के अलावा टीचरों को भी सरकारी नौकरियां मिली – सतीश जोशी

ऊना : भारत सरकार व हिमाचल सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत संचलित हिम गौरव आईटीआई सन्तोषगढ़ में अपना कोर्स पास कर चुके युवा आज विभिन्न मल्टीनेशनल व सरकारी नौकरियां कर रहे हैं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री ने रोहड़ू मेले के समापन समारोह में की शिरकत : रोहड़ू-चिड़गांव सड़क के उन्नयन कार्य पर लगभग 20 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे- विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। शिमला : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज पांच दिवसीय राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने जनसमूह को...
Translate »
error: Content is protected !!