पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव परिणाम विकास की राजनीति पर जनता की मुहर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

by
एएम नाथ। शिमला : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज शुराचली क्षेत्र की ग्राम पंचायत रावीं में मौजूद रहे जहाँ पर उन्होंने खंड विकास समिति (जुब्बल) की नवनिर्वाचित अध्यक्षा कमलेश झगटा एवं शुराचली क्षेत्र की स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित जन आभार समारोह की अध्यक्षता की।
रोहित ठाकुर ने इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्षा कमलेश झगटा एवं अन्य सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि पहली बार शुराचली क्षेत्र से कोई बीडीसी अध्यक्ष के पद के लिए चुना गया है जो क्षेत्र के लिए एक प्रसन्नता का विषय है। हाल ही में हुए पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में जुब्बल नावर कोटखाई में कांग्रेस पार्टी को एकतरफा जीत मिली है, जो कि इस बात का प्रमाण है कि जनता सकारात्मक सोच और विकास की राजनीति का सदैव समर्थन करती है।
उन्होंने बताया कि खंड विकास समिति (जुब्बल) की 15 में से 15 सीटों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को जीत मिली है और जिला परिषद की 03 सीटों पर भी कांग्रेस के उम्मीदवार विजयी रहे। इस सहयोग और समर्थन के लिए वह जुब्बल नावर कोटखाई की जनता का आभार व्यक्त करते हैं।
रोहित ठाकुर ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि इन चुनावों में महिला शक्ति विशेष रूप से उभर कर सामने आई है। जहाँ तीनो जिला परिषद की सीटों पर महिलाएं विजयी रही, वही नगर पंचायत जुब्बल में भी अनीता चौहान अध्यक्षा बनी और खंड विकास समिति की अध्यक्ष भी कमलेश झगटा बनी इसके अतिरिक्त भी बहुत सारी पंचायतों में महिलाएं प्रधान और उप-प्रधान के पदों पर निर्वाचित हुई।
उन्होंने बताया कि शुराचली से उनका एक भावनात्मक और पारिवारिक सम्बन्ध है और यहाँ के विकास को वह सदैव प्राथमिकता देते हैँ। इसके अंतर्गत इस क्षेत्र का सबसे महत्व पूर्ण और मुख्य मार्ग सरस्वती नगर झड़ाशली मार्ग को 17 करोड़ रूपये की लागत से स्त्रोन्नत किया जा रहा है। साथ ही 4 करोड़ रूपये की लागत से 15 नई सड़कों का निर्माण किया गया है। 11 नई सड़कों को पक्का किया गया एवं वार्षिक मुरम्मत योजना के अंतर्गत 1 करोड़ रूपये की लागत से 5 किलोमीटर लम्बी भोलाड़ छुपाड़ी सड़क को भी स्तरोन्नत किया गया है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोलाड़ का निर्माण कार्य 1 करोड़ 83 लाख रूपये की लागत से प्रगति पर है जोकि शुराचली क्षेत्र में एक बड़ा और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थान होगा और स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं घर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी। इसके अतिरिक्त पब्बर नदी पर चामशू में एक बड़े पुल का निर्माण हो रहा है जिस पर 5 करोड़ 55 लाख रूपये व्यय हो रहे हैं। इस पुल के बनने से न केवल जुब्बल अपितु रोहडू विधानसभा क्षेत्र के लोग भी लाभान्वित होंगे।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के परिणामो से उनके उत्साह में वृद्धि हुई है और वर्तमान सरकार के शेष बचे कार्यकाल में भी वह पुरे समर्पण और सेवाभाव से अपना कार्य करते रहेंगे और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में भी जुब्बल नावर कोटखाई की जनता का आशीर्वाद उन्हें इसी प्रकार मिलता रहेगा।
इस अवसर पर जुब्बल-कोटखाई-नावर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मेहता, बढ़ाल वार्ड से जिला परिषद सदस्य मीनाक्षी मांजटा, सरस्वती नगर सावड़ा वार्ड से जिला परिषद सदस्य नेहा मेहता, पंचायत समिति अध्यक्षा कमलेश झगटा, उपाध्यक्ष पंचायत समिति लोकपाल शरखोली, नगर पंचायत जुब्बल की अध्यक्ष अनीता चौहान, ग्राम पंचायत रावीं की प्रधान कौशल्या बाल्टू, उपप्रधान मोंटू झगटा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक काल्टा, पंचायत समिति ब्लॉक जुब्बल के सभी नव निर्वाचित सदस्य, स्थानीय पंचायतों के प्रधान एवं पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पटाखों की बिक्री के लिए संबंधित एसडीएम से लाइसेंस लेना अनिवार्य – राघव शर्मा

पटाखों की बिक्री के लिए एसडीएमस चिन्हित करेंगे उपयुक्त स्थल ऊना, 4 नवम्बर – जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने दीवाली त्यौहार के दृष्टिगत आदेश जारी किए हैं। आदेशों में उन्होंने कहा है कि दीवाली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास की नई बुलंदियों को छू रहा है जिला हमीरपुर : कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल

स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और सैनिक कल्याण मंत्री ने की जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता हमीरपुर 15 अगस्त। 78वां स्वतंत्रता दिवस वीरवार को जिला हमीरपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समयबद्ध हो एफसीए प्रस्तावों का समाधान : DC अनुराग चंद्र शर्मा

एएम नाथ। कुल्लू, 19 मार्च : उपायुक्त,अनुराग चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में बहुद्देशीय भवन में वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिले में लंबित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विंटर टूरिज़्म को बढ़ावा देने के लिए यह एक नवीन पहल : कुलदीप सिंह पठानिया

लोकल, कांगड़ी एवं गदयाली नाइट के साथ कांगड़ा वैली कार्निवल–2025 का भव्य समापन विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया रहे मुख्य अतिथि एएम नाथ। धर्मशाला :  कांगड़ा वैली कार्निवल–2025 के अंतिम दिन स्थानीय लोक-संस्कृति, परंपराओं और...
Translate »
error: Content is protected !!