पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन के दृष्टिगत ‘ड्राई डे’ के सम्बन्ध में आदेश : 26, 28 व 30 मई को होगा मतदान

by

विकास खण्ड पट्टा के निर्वाचन के मतदान की तिथियां।

पट्टा मेहलोग, 20 मई (तारा) : सोलन ज़िला में 26, 28 तथा 30 मई, 2026 को आयोजित होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन एवं मतगणना के दृष्टिगत ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त मनमोहन शर्मा द्वारा नियमानुसार निर्धारित अवधि के लिए ‘ड्राई डे’ घोषित करने के सम्बन्ध में आदेश जारी किए गए हैं।

इन आदेशों के अनुसार 26, 28 तथा 30 मई, 2026 को पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन एवं मतगणना के दृष्टिगत सम्बन्धित क्षेत्रों में मतदान एवं मतगणना तिथि को ‘ड्राई डे’ घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि पंचायत समितियों और ज़िला परिषद सदस्यों की मतगणना 31 मई, 2026 को होने के दृष्टिगत भी ‘ड्राई डे’ रहेगा।
उन्होंने कहा कि सभी निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान समाप्त होने के लिए निर्धारित समय से 48 घण्टे पूर्व एवं मतगणना दिवस पर किसी होटल, खान-पान के स्थान, मदिरालय, दुकान अथवा किसी सार्वजनिक या निजी स्थान पर किसी भी प्रकार के मादक द्रव्यों तथा मदिरा एवं अन्य नशीले पदार्थों का वितरण एवं विक्रय नहीं किया जा सकेगा।
आदेशों की अवहेलना पर विधि सम्मत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि विकास खण्ड पट्टा की ग्राम पंचायत बधलग, भटोली कलां, घडसी, गुल्लरवाला, हरिपुर संडोली, जाडला, जगजीत नगर, साईं तथा सौड़ी में 26 मई, 2026 को मतदान होगा।
उन्होंने कहा कि विकास खण्ड पट्टा की ग्राम पंचायत बाड़ियां, बरोटीवाला, बुघार कनैता, चण्डी, ढकरियाणा,कालूझंडा, कृष्णगढ़, मंधाला तथा नालका में 28 मई, 2026 को मतदान होगा।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विकास खण्ड पट्टा की ग्राम पंचायत भावगुड़ी, चडियार, दाड़वा, गोयला, कैंडोल, मंडेसर, पट्टानाली तथा सूरजपुर में 30 मई, 2026 को मतदान होगा।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्यों, उप प्रधान तथा प्रधान के पदों के लिए मतगणना सम्बन्धित तिथि को मतदान के तुरंत उपरांत ग्राम पंचायत मुख्यालय पर की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन सभी के मतगणना परिणाम मतगणना के तुरंत उपरांत जारी कर दिए जाएंगे।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने कहा कि पंचायत समितियां तथा ज़िला परिषद सदस्यों की मतगणना 31 मई, 2026 को प्रातः 09.00 बजे से सम्बन्धित खण्ड मुख्यालयों पर की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन परिणाम मतगणना दिवस पर सम्बन्धित खण्ड मुख्यालयों में घोषित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ज़िला परिषद सदस्यों के मतगणना परिणाम हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 75 (vi) के प्रवाधानों अनुरूप घोषित किए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विशेष राजस्व लोक अदालत से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित

विशेष अभियान के तहत 1028 राजस्व मामलों का किया गया समाधान : उपायुक्त एएम नाथ। चंबा, 7 मार्च : 🎂उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज विशेष राजस्व लोक अदालत से संबंधित कार्यों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिले भर के शिक्षण संस्थानों में रही मतदाता जागरुकता कार्यक्रमों की धूम

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार ईएलसी के माध्यम से आयोजित किए गए कार्यक्रम हमीरपुर 17 फरवरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला हमीरपुर के विभिन्न सीनियर सेकेंडरी स्कूलों, आईटीआई, बहुतकनीकी कालेजों, डिग्री...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी के केंद्रीय मंत्री बिट्टू को ‘गद्दार’ कहने पर विवाद, भाजपा का पलटवार

नई दिल्ली : 04 फरवरी :  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बारे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘गद्दार’ वाली टिप्पणी की बुधवार को कड़ी आलोचना करते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुर्खियां बटोरने के लिए विपक्ष कर रहा बेतुकी बयानबाजी : महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा के नेताओं में जुबानी जंग तेज

शिमला : शिमला में महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा के नेताओं में जुबानी जंग तेज हो गई है। डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सरकार जहां विपक्ष के निशाने पर है,...
Translate »
error: Content is protected !!