पंचायती राज संस्थाओं के लिए कुनिहार विकास खण्ड में द्वितीय चरण में 80.4 प्रतिशत मतदान

by
सोलन : सोलन जिला के विकास खण्ड कुनिहार में पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण में कुल 80.4 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी।
उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण के लिए आज जिला के कुनिहार विकास खण्ड की 19 ग्राम पंचायतों में मतदान सम्पन्न हुआ। विकास खण्ड कुनिहार की विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत पलोग, नवगांव, सन्याड़ी मोड़, सूरजपुर, घणागुघाट, हाटकोट, कोठी, मांगल, रौड़ी, दसेरन, बलेरा, बनोह खरड़हट्टी, बातल, कोटली, जघून, मांगू, पट्टा, चंईयाधार तथा शहरोल में मतदान हुआ।
ग्राम पंचायत बलेरा में 01 कोविड-19 पोजिटिव पुरूष तथा 01 कोविड-19 पोजिटिव महिला ने सभी कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए मतदान किया।
उन्होंने कहा कि विकास खण्ड कुनिहार की 19 ग्राम पंचायतों के 111 मतदान केन्द्रों पर 24749 मतदाताओं में से कुल 19899 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयाग किया। इनमें 9986 (80.6 प्रतिशत) पुरूषों तथा 9880 (79.94 प्रतिशत) महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

साढ़े तीन साल में विकास ठप, झूठी गारंटियों से जनता त्रस्त: जयराम ठाकुर

सुक्खू सरकार झूठी, मुख्यमंत्री झूठे, जनता के बीच पूरी तरह बेनकाब हुई कांग्रेस स्थानीय निकाय चुनावों में जनता ने कांग्रेस को नकारा, पंचायती राज चुनावों में भी होगा सफाया एएम नाथ। मंडी : .पूर्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मोदी के जन्मदिन पर जयराम ठाकुर ने किए हवन, रक्तदान और पौधारोपण : पंचायत चुनाव में देरी पर सरकार को घेरा, विधानसभा चुनाव में हिसाब लेने का किया दावा – जयराम ठाकुर

एएम नाथ। नाहन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नाहन और श्री रेणुका जी में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय सी.ऐ.जी. परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल कर सक्षम ने बढ़ाया होशियारपुर का मान

होशियारपुर का मान : खन्ना :  होशियारपुर 4 अप्रैल () भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने राष्ट्रीय सी.ऐ.जी. परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने वाले होशियारपुर के बेटे सक्षम वशिष्ठ को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैं इस्तीफा नहीं दूंगी’, बंगाल में शुरू हो गया ‘दीदी’ का खेला

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सनसनीखेज एलान करते हुए कहा कि वह अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगी. बीजेपी की 206 सीटों की भारी...
Translate »
error: Content is protected !!