पंजाब अधीनस्थ सेवाएं फेडरेशन की जालंधर रैली में भारी गिनती में कर्मचारियों ने लिया भाग

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब सरकार की कर्मचारियों व पेंशनरों की मांगों के प्रति टालमटोल की नीति के कारण कर्मचारी-पेंशनर समुदाय में सरकार के प्रति गहरा रोष व्याप्त है। सरकार बने तीन वर्ष निकल जाने के बाद भी सरकार की ओर कर्मचारियों व पेंशनरों को खैरात के अलावा कुछ नहीं दिया है। यह शब्द पंजाब अधीनस्थ सेवाएं फेडरेशन के ब्लाक अध्यक्ष नरिंदर अजनोहा, मक्खन सिंह लंगेरी, जिला नेता अमरजीत कुमार, परमजीत कातिब तथा मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन पंजाब की महासचिव बहन कमलजीत कौर ने जालंधर देश-भगत यादगार हाल में आयोजित रैली के लिए कर्मचारियों के एक समूह के साथ ब्लाक से रवाना होते समय व्यक्त किए। नेताओं ने कहा कि मजदूर, किसान, कर्मचारी और आम जनता समेत समाज का हर वर्ग पंजाब सरकार से दुखी है। कर्मचारी-पेंशनर वर्ग पुरानी पेंशन, वेतन आयोग व महंगाई भत्ते को लेकर सरकार की उदासीनता, 37 भत्ते काटे जाने, एसीपी, 2018 सेवा नियम, नई शिक्षा नीति, मिडिल स्कूल बंद न करने, मिड-डे मील वर्कर्स, आशा वर्कर्स व आंगनबाड़ी वर्कर्स के वेतन में बढ़ोतरी, आउटसोर्सिंग, सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों की भर्ती व नियमितीकरण, पेंशनर्स के लिए 2.59 मल्टीप्लायर, केंद्रीय वेतन आयोग को रद्द करने, पदों के आकार में कटौती, कंप्यूटर शिक्षकों को शिक्षा विभाग में विलय करने सहित कई अन्य जायज व उचित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ रोष जता रहा है। नेताओं ने मांग की कि पंजाब सरकार कर्मचारी-पेंशनर वर्ग की मांगों का जल्द समाधान करे। इस अवसर पर कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर सतनाम सिंह, टेकचंद, गुरनाम चंद, ओंकार सिंह, सगली राम, सुरजीत सिंह, सुरिंदर सिंह, अमरजीत सिंह, विनोद कुमार, बलजीत सिंह, बलजिंदर सिंह, सरवन सिंह, गुरुमीत सिंह, मनजिंदर सिंह, रविंदर कुमार, सतपाल, परमिंदर सिंह, राजन, गुरमुख सिंह, राकेश कुमार, कुलदीप सिंह, ओम दत्त, गुरजीत सिंह, मंजीत सिंह बलविंदर कौर, सुरिंदर कौर, कुलविंदर कौर, हरबंस कौर, लवप्रीत कौर, राधा, गुरप्रीत कौर आदि बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।*

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किन्नौर के “यूला कंडा” में पत्थर गिरने से 2 श्रद्धालुओं की मौत

एएम नाथ। किन्नौर :  किन्नौर जिले के युला कंडा में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीकृष्ण मंदिर युला कंडा के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालु रास्ते में पहाड़ी से...
article-image
पंजाब

अमेरिका में पंजाबी की गोली मारकर हत्या : मामूली बहस के चलते हुई वारदात

कपूरथला: अमेरिकी शहर शिकागो में अमेरिकी मूल के एक अश्वेत व्यक्ति ने शराब की दुकान के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। आपको बता दें कि, मृतक की पहचान नवीन सिंह (50) पुत्र...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा में 20 सीटों पर दोबारा क्या होगी मतगणना ! पलटेगा पूरा क्या गेम ?

चंडीगढ़  :   हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार को स्वीकार नहीं कर पा रही कांग्रेस ने अब इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है।  20 विधानसभा...
article-image
पंजाब

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग और खैरा पर दायर एफआईआर दर्ज करने के खिलाफ प्रदर्शन

गढ़शंकर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज कृपाल एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और सुखपाल खैरा पर दायर एफ आई आर के...
Translate »
error: Content is protected !!