पंजाब एंड सिंध बैंक ने इन पदों पर निकाली बंपर भर्तियां, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी

by

चंडीगढ़ : अगर आप बैंक लाइन में नौकरी करने का सपना देख रहे है तो अब आपका ये सपना पूरा होने वाला है. हाल ही में पंजाब एंड सिंध बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर (JMGS I) के 750 पदों पर भर्ती निकली है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए अपना आवेदन दे सकते है. बता दें कि आवेदन करने की प्रक्रिया 20 अगस्त, 2025 से शुरू हो चुकी है. सभी इच्छुक उम्मीदवार 4 सितंबर, 2025 तक अपना आवेदन दे सकते है.

सभी उम्मीदवार बैंक की वेबसाइट https://punjabandsindbank.co.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. आवेदन के साथ फॉर्म में करेक्शन और फीस भुगतान की भी लास्ट डेट 4 सितंबर है.

इसके बाद फॉर्म का प्रिंट आउट 19 सितंबर 2025 तक लिया जा सकता है. चयनित होने के बाद उम्मीदवारों को तीन साल का बॉन्ड भरना होगा.

तीन साल से पहले जॉब छोड़ने पर तीन महीने की ग्रॉस सैलरी (शुरुआती बेसिक + डीए इस्तीफे तक का और स्पेशल भत्ता + विशेष भत्ते पर डीए) देनी होगी. प्रोबेशन पीरियड 6 महीने का होगा.

योग्यता और आयुसीमा

शैक्षिक योग्यता- उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री और 18 महीने का अनुभव होना चाहिए.

उम्र सीमा- उम्मीदवार की उम्र 20 से 30 साल होनी चाहिए. साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी. एससी और एसटी को उम्र सीमा में पांच साल और ओबीसी को तीन साल की छूट मिलेगी.

इतनी मिलेगी सैलरी

बैंक में उम्मीदवार को हर महीने 48480-2000/7-62480-2340/2-67160-2680/7-85920 दिया जाएगा.

ऐसे होगा चयन

इन पदों के लिए उम्मीदवार को ऑनलाइन लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग, इंटरव्यू, फाइनल मेरिट लिस्ट, लोकल लैंग्वेज टेस्ट देना होगा. लिखित परीक्षा का आयोजन अक्टूबर 2025 में किया जाएगा.

अप्लीकेशन फीस

जनरल, इडब्लूएस और ओबीसी – 850 रुपये प्लस टैक्स

एससी और एसटी – 100 रुपये प्लस टैक्स

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दोआबा पब्लिक स्कूल पारोवाल के विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा के परिणाम में मारी बाजी

 स्कूल की छात्रा अर्पिता बत्ता ने 99.2 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया गढ़शंकर, 17  अप्रैल : सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 10वीं कक्षा के नतीजों में पारोवाल स्थित दोआबा पब्लिक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कार सेवा किला आनंदगढ़ साहिब की ओर से विकास की नई मिसाल : गढ़शंकर श्री आनंदपुर साहिब मार्ग पर 6 करोड़ की लागत से दो पुलों का निर्माण शुरू कराया  

गढ़शंकर।  कार सेवा किला आनंदगढ़ साहिब के मुखी संत बाबा सतनाम सिंह जी की अगुवाई में गढ़शंकर श्री आनंदपुर साहिब मार्ग पर होशियारपुर और जिला रोपड़ की सीमा पर लगभग 6 करोड़ रुपये की...
article-image
पंजाब

बीजेपी के वरिष्ठ नेता से मिलने पहुंचे AAP सांसद हरभजन सिंह

जालंधर में भारतीय जनता पार्टी  नेता से पूर्व क्रिकेटर की मुलाकात चर्चा का विषय बन गई। इसे लेकर BJP नेता जयवीर शेरगिल ने खुद फोटो शेयर कर जानकारी सांझा की है। मिली जानकारी के...
article-image
पंजाब

जिले के 80 गांवों में कोविड-19 बचाव संबंधी हो चुका है पूर्ण टीकाकरण: अपनीत रियात

100 प्रतिशत पूर्ण टीकाकरण करवाने वाले गांवों की पंचायतों को जिला प्रशासन की ओर से किया जाएगा विशेष तौर पर सम्मानित डिप्टी कमिश्नर ने जिला वासियों को टीकाकरण करवाने की अपील की 374 गांवों...
Translate »
error: Content is protected !!