पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा होगा फ्री: ड्राइवरों को नहीं देना होगा टोल टैक्स

by

पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा कल (शुक्रवार) से एक बार फिर जनता के लिए फ्री हो सकता है। इसका मतलब यह है कि लोगों को वहां से गुजरने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। ये फैसला टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब के पदाधिकारियों की मीटिंग में लिया गया। मीटिंग की अध्यक्षता पंजाब प्रधान दर्शन सिंह लाडी ने की।

उन्होंने कहा कि कई महीनों से अपनी मांगों को लेकर कंपनी के अफसरों के साथ मीटिंगें की जा रही हैं, लेकिन आज तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुई हैं। कंपनी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। इसके चलते टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब ने ऐलान किया है कि 27 सितंबर से लाडोवाल टोल प्लाजा अनिश्चित काल के लिए मुफ्त रहेगा और किसी भी वाहन चालक से कोई टोल नहीं वसूला जाएगा।

दर्शन सिंह लाडी ने कहा कि टोल प्लाजा पर काम करने वाले कर्मचारियों को न तो सरकारी छुट्टी दी जा रही है और न ही उनका पीएफ काटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि उक्त कंपनी द्वारा टोल कर्मचारियों को कोई भी ईएसआई एवं कल्याणकारी योजना की सुविधा नहीं दी जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि इन चीजों के विरोध में 27 सितंबर को टोल प्लाजा कर्मचारियों द्वारा टोल प्लाजा को पूरी तरह से मुफ्त कर दिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अमृतपाल सिंह खडूर साहिब लोक सभा सीट से लोक सभा सीट उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे चुनाव – अमृतपाल सिंह की मां बीबी बलविंदर कौर

सारागढ़ी : अमृतपाल सिंह की मां बीबी बलविंदर कौर ने आज घाेषणा कि हैं, कि सरकार द्वारा युवाओं पर बड़े पैमाने पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए, धर्म प्रचार के आंदोलन को...
पंजाब

525 नशीली गोलियां, 17 नशे के इंजेक्शन व बिना नंबर मोटरसाइकिल के साथ दो युवक गिरफ्तार

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने दो अलग अलग मुकदमों में दो युवकों से सवा पांच नशे की गोलियां, 17 नशीले इंजेक्शन व बिना नंबर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। दर्ज मुकदमों के अनुसार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सबसे बड़ी कनाडा की डकैती : मास्टरमाइंड चंडीगढ़ से गिरफ्तार, डकैती 6600 सोने की छड़ें, 2.5 मिलियन डॉलर की थी

चंडीगढ़ : कनाडा में दुनिया की सबसे बड़ी डकैती में शामिल मास्टरमाइंड सिमरन प्रीत पनेसर को चंडीगढ़ में गिरफ्तार किया गया है। यह डकैती 20 मिलियन डॉलर (लगभग 1,73,33,67,000 करोड़ रुपये) की थी। सिमरन एक...
article-image
पंजाब

दूल्हे समेत चार लोगों की मौत : दूल्हे व अन्य लोगों को लेकर जा रही एक कार खड़े ट्राले में जा टकराई

अजीतवाल : मोगा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। दूल्हे व अन्य लोगों को लेकर जा रही एक कार खड़े ट्राले में जा टकराई। इसमें दूल्हे समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे...
Translate »
error: Content is protected !!