पंजाब की आप सरकार की जुमलेबाजी ने ठगे प्रदेशवासी : खन्ना

by

होशियारपुर 14 अक्टूबर () पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने मिलने आये वरिष्ठ नागरिकों से पंजाब के हालातों और राजनीति पर चर्चा करते हुए कहा कि पंजाब में भगवंत मान नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यकाल का आखरी चरण शुरू होने वाला है और अपने बीते कार्यकाल में आप मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जो प्रदेश की जनता से वादों के रूप में जुमलेबाजी की थी उसका सच अब प्रदेश की जनता के सामने आ चुका है। खन्ना ने कहा कि भगवंत मान सरकार ने न केवल प्रदेश की जनता को ठगा बल्कि मातृ शक्ति को भी धोखा दिया है। पंजाब में अपराध शिखरों पर है। अमन शांति और कानून व्यवस्था का जनाजा उठ चुका है। प्रदेश की जनता से भगवंत मान वादा खिलाफी कर चुके हैं। भगवंत मान ने पंजाब की सत्ता संभालने से पहले महिलाओं को 1100 रुपये प्रतिमाह देने की घोषणा की थी परन्तु आज तक भगवंत मान ने अपना वादा पूरा नहीं किया जिसके चलते महिला शक्ति अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रही है। बीते बरसात के मौसम में बाढ़ ने जो कहर पंजाबियों और खास करके किसानों पर ढाया वह कभी भुलाया नहीं जा सकता। पंजाब की सत्ता हथियाने के लिए किसानों को बकरी और मुर्गी तक का मुआवजा देने के झूठे वायदे करने वाले मुख्यमंत्री भगवंत मान के मुआवजे का बाढ़ ग्रसित प्रदेशवासी इन्तजार कर रहे हैं परन्तु भगवंत मान को प्रदेश के लोगों से कोई हमदर्दी नहीं है और आम आदमी पार्टी अब पंजाब में केवल अपना अस्तित्व बचाने में लगी हुई है। खन्ना ने कहा कि इसके विपरीत पडोसी राज्य हरियाणा की भाजपा सरकार न केवल प्रदेश के चहुमुखी विकास को नयी गति दे रही है बल्कि अपने राज्य की महिलाओं को भी 2100 रूपए प्रतिमाह का तोहफा सत्ता संभालते ही दे दिया है। खन्ना ने कहा कि पंजाब की जनता दूरदर्शी सोच के चलते लोक विरोधी सरकार का तख्ता पलट करने में सक्षम है। खन्ना ने कहा कि भगवंत मान सरकार यह न भूले कि वर्ष 2027 में पंजाब की जनता पंजाब से आम आदमी पार्टी का बिस्तर गोल करने के लिए तैयार बैठी है। इस मौके खन्ना के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश भाटिया बिट्टू सहित अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया बारबाडोस की राजधानी ब्रिजटाऊन में 68वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन के शुभारम्भ में हुए शामिल

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने बारबाडोस की राजधानी ब्रिजटाऊन में 68वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन के शुभारम्भ समारोह में भाग लिया। एस मौके पर भारतीय प्रतिनिधि के...
article-image
पंजाब

विधानसभा चुनाव में 60 से 70 प्रतिशत ‘युवा’ उम्मीदवारों को मैदान में उतारने का प्रस्ताव रखा : मोहित मोहिंद्रा

चंडीगढ़ : कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष मोहित मोहिंद्रा ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में 60 से 70 प्रतिशत ‘युवा’ उम्मीदवारों को मैदान में उतारने का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गोली चलाए बिना भारत ने ले लिया पहलगाम का बदला

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए भीषण आतंकी हमले में 28 निर्दोष नागरिकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस कायराना हमले की जिम्मेदारी भले ही किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली...
Translate »
error: Content is protected !!