पंजाब की महिला मनाली में 15.240 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

by

एएम नाथ । कुल्लू : नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत मनाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चचोगा क्षेत्र से एक महिला को भारी मात्रा में हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार नशा तस्करी का मामला रविवार को उस दौरान सामने आया जब मनाली पुलिस थाना की टीम को चचोगा स्थित होटल विंटेज के पास एक रिहायशी मकान में नशे की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए त्वरित और सुनियोजित तरीके से उक्त मकान में दबिश दी। तलाशी के दौरान वहां किराए के कमरे में रह रही महिला के कब्जे से 15.240 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई।

एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि बरामद की गई हेरोइन की अवैध बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख आंकी जा रही है। आरोपी महिला की पहचान पंजाब के जिला तरनतारन की निवासी के रूप में हुई है। मनाली पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

मनाली पुलिस अब इस मामले के हर पहलू की सूक्ष्मता से जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नशे का यह खेप कहाँ से लाई गई थी और मनाली तथा इसके आसपास के इलाकों में इसे किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस का दावा है कि इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य चेहरों को भी जल्द ही बेनकाब कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मेले आपसी भाईचारे की धरोहर, इन्हे संजोये रखना हमारा कर्तव्य – संजय अवस्थी

संजय अवस्थी ने नारकण्डा में बिशु मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत शिमला 29 जून – मुख्य संसदीय सचिव सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग संजय अवस्थी ने कहा कि मेले आपसी भाईचारे...
article-image
पंजाब

80 नशीली गोलीयों स्मेत एक य बाईक स्वार युवक काबू

माहिलपुर  : माहिलपुर पुलिस ने एक बाईक स्वार युवक को 80 खुली नशीली गोलीयों स्मेत काबू किया है। जानकारी मुताबिक पुलिस थाना माहिलपुर अंतर्गत पुलिस चौंकी कोटफतूही की एक पुलिस पार्टी गश्त दौरान एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशामुक्त ऊना अभियान के तहत सिहांणा पंचायत ने कहा नशे को न जिन्दगी को हां – परवेश रत्न

ऊना, 6 अक्तूबर – नशा मुक्त ऊना अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिहांणा में हर घर दस्तक अभियान चलाया गया जिसमें नशे को न जिन्दगी को हां का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया। नायब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जॉब ट्रेनी योजना युवाओं के साथ सुक्खू सरकार का भद्दा मज़ाक : जयराम ठाकुर

अपने मित्रों की तरह ही प्रदेश के युवाओं के भविष्य का ख्याल रखें सीएम नौकरियां निकालने के बजाय नौकरियों से निकालने के तिकड़म कर रही सरकार 5 लाख नौकरियों की गारंटी देकर सत्ता में...
Translate »
error: Content is protected !!