पंजाब के 130 छात्र कनाडा की यूनिवर्सिटी ने IT के एक विषय में फेल किए : स्टूडेंट्स ने शुरू किया धरना प्रदर्शन

by

अल्गोमा (कनाडा ) : कनाडा के अल्गोमा विश्वविद्यालय में इस समय तनाव का माहौल है। क्योंकि यूनिवर्सिटी द्वारा फेल किए गए छात्रों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यह धरना प्रदर्शन कनाडा के ब्रैम्पटन अल्गोमा यूनिवर्सिटी के बाहर दिया जा रहा है, जिसमें अधिकतर स्टूडेंट्स पंजाब से हैं। धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि IT के एक विषय में 130 स्टूडेंट्स को फेल कर दिया गया, जिन छात्रों को फेल किया है। वे सभी स्टूडेंट्स विदेशी हैं। स्टूडेंट्स उन्हें पास करने व अगले सेमेस्टर में दाखिले की अनुमति देने की मांग कर रहे हैं।   धरने पर बैठे स्टूडेंट्स का कहना है कि वे 9 विषयों और टेक्निक्स ऑफ सिस्टम एनालिस्ट के प्रैक्टिकल में पास हैं। लेकिन उन्हें इस विषय की लिखित परीक्षा में फेल कर दिया गया है। इन सभी छात्रों को एक ही प्रोफेसर ने फेल किया है। स्टूडेंट्स मांग कर रहे हैं तो इस विषय के पेपर को किसी अन्य अध्यापक से चेक करवाया जाए। इसके साथ ही स्टूडेंट्स ने अनिश्चितकालीन समय के लिए प्रोटेस्ट करने का फैसलाकिया है।  छात्रों ने बताया कि उन्हें जानबूझ कर फेल किया गया है। उनका रिजल्ट 1 जनवरी को घोषित किया गया। वहीं अन्य का परिणाम 31 दिसंबर को घोषित किया गया। इतना ही नहीं अगले दाखिले के लिए समय भी 7 जनवरी तक का दिया गया है, जिसके बाद अब ये सभी 130 स्टूडेंट्स अधर में फंस गए हैं। स्टूडेंट्स के प्रदर्शन शुरू करने के बाद यूनिवर्सिटी ने जांच करवाने की बात कही है। यूनिवर्सिटी का कहना है- हमने एक सीनियर प्रोफेसर से विरोध करने वाले प्रत्येक स्टूडेंट से संपर्क करने के लिए कहा है। स्टूडेंट्स की चिंताओं को गंभीरता से लेते हुए साइंस के डीन के अंतर्गत जांच कमेटी गठित की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

7 ड्रग तस्कर गिरफ्तार : बीएसएफ ने 5.47 किलोग्राम शुद्ध ग्रेड हेरोइन, ₹1.7 लाख ड्रग मनी, 40 कारतूस और जब्त

फाजिल्का :  बीएसएफ और फाजिल्का पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। फाजिल्का पुलिस और बीएसएफ जवानों ने संयुक्त अभियान चलाया था। इसी के तहत बीएसएफ जवानों ने संदिग्ध इलाके में संयुक्त सर्च ऑपरेशन...
article-image
पंजाब

एलईएमपीएल ने चारकोस ग्लोबल और प्लैनेट एडू के सहयोग से नर्सों के लिए जर्मन भाषा प्रशिक्षण और रोजगार कार्यक्रम किया शुरू

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : भारतीय स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों के लिए वैश्विक करियर पथों का विस्तार करने की एक महत्वपूर्ण पहल में, एलईएमपीएल ने चारकोस ग्लोबल और प्लैनेट एडू के सहयोग से मोहाली में आधिकारिक तौर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिकारा राइड, हाउसबोट, क्रूज, हाई-टेक मोटरबोट, जेट स्कीज़ और वाटर स्कूटर गतिविधियों को किया शुरू :गोविंद सागर झील में जल क्रीड़ा गतिविधियों का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

रोहित भदसाली।  बिलासपुर : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज बिलासपुर के मंडी-भराड़ी स्थित गोविंद सागर झील में जल क्रीड़ा गतिविधियों का शुभारम्भ किया। क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को नए आयाम प्रदान करते हुए...
article-image
पंजाब

बालीवाल के मुकावले में स्र्पोटस कलब कंबालां ने मनसूरपुर को हरा कर बालीवाल की ट्राफी पर  किया कबजा

गढ़शंकर: गांव कालेवाल बीत में यूथ स्र्पोटस व बैल्फेयर कलब दुारा आयोजित दूसरा खेल मेले में बालीवाल व कबडी की 48 टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें बालीवाल के फाईनल मुकावले में कबडी भार 58...
Translate »
error: Content is protected !!