पंजाब के पूर्व मंत्री के बेटा, युवती, पुलिसकर्मी सहित 5 लोग चिट्टे के साथ ग्रिफ्तार : 42 ग्राम हेरोइन बरामद

by

शिमला :  हिमाचल प्रदेश के शिमला में पूर्व शिअद मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह के बेटे प्रकाश सिंह को एक लड़की समेत चार अन्य लोगों के साथ हिमाचल पुलिस ने शिमला में ड्रग्स रखने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से 42 ग्राम हेरोइन बरामद की है। ये सभी एक होटल में ठहरे हुए थे। पुलिस ने एक गुप्त सूचना पर उन पर छापा मारा और लंगाह के बेटे को ड्रग्स बेचते हुए पाया।

जानकारी के अनुसार, पंजाब के पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह का बेटा प्रकाश सिंह अपने चार साथियों के साथ शिमला के ओल्ड बस स्टेंड के पास एक निजी होटल  में रुके हुए थे। यहां पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर होटल पर रेड डाली। जब इन्हें होटल से पकड़ा गया तो ये सभी नशे की हालत में थे और पुलिस के सवालों का जवाब भी नहीं दे पाए। पुलिस ने  शिमला के ओल्ड बस स्टैंड के साथ होटल से चिट्टे के युवती समेत 5 को लोगों को गिरफ्तार किया गया । आरोपियो की पहचान परकैश सिंह (37) पुत्र सुच्चा सिंह लंगाह के पास 42.89 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है । युवती (19) अवनी पुत्री विकास नेगी गांव, सांगला,  किनौर, अजय कुमार (27) पुत्र चमन लाल, नरखेरिया, पटियाला, शुभम कौशल (26) पुत्र संदीप कौशल कांसल, सेक्टर-1 चंडीगढ़, बलबिंदर (22) पुत्र कुलदीप सिंह गांव नड्‌डा, नयागांव, मोहाली  के रूप में हुई है।  सभी आरोपी शिमला के ओल्ड बंस स्टेंड के पास पंचायत घर के पास होटल सन-एन स्नो में कमरा नंबर 46 में ठहरे हुए थे। शिमला के एसपी संजीव गांधी ने मामले की पुष्टि की है मंत्री के बेटे के अलावा आरोपी अजय पंजाब पुलिस में कांस्टेबल है। शिमला पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश की पहली क्लस्टर सतरीय पारितोषिक समारोह का सफल आयोजन : विद्यालय के अकादमी, खेल, योग, एनएसएस, एससीसी, इको क्लब ,सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया।

बिलासपुर 12 जनवरी :  घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्रा स्कूल में क्लस्टर सतरीय प्रदेश की पहली वार्षिक पारितोषिक  समारोह का सफल आयोजन प्रदेश सरकार के तकनीकी शिक्षा मंत्री...
article-image
पंजाब

कंडी संघर्ष कमेटी ने वातावरण बचाव हेतु किया पौधारोपण

गढ़शंकर : कंडी संघर्ष कमेटी द्वारा विश्व वातावरण दिवस के मौके पर गड़ी मट्टों में नीम, पीपल, बोहड़ के पौधे रोपे गए। कंडी संघर्ष कमेटी के प्रांतीय नेता दर्शन सिंह मट्टू, जनवादी स्त्री सभा...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी 14वें फुटबॉल टूर्नामेंट एवं इंटरस्टेट एथलेटिक मीट में बतौर मुख्य मेहमान हुए शामिल : खेल हमें मानसिक और शारीरिक तौर पर मजबूत करते हैं : सांसद मनीष तिवारी

गढ़शंकर, 19 नवंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि खेल हमें मानसिक और शारीरिक तौर पर मजबूत करते हैं, जैसे हमें बीमारियों के खिलाफ लड़ने...
Translate »
error: Content is protected !!