पंजाब के मुख्यमंत्री मान के नशे में होने के आरोपों पर करवाएंगे जांच : सिंधिया

by

नई दिल्ली :20 सितम्बर : केंद्रीय शहरी उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कहा कि वह इन आरोपों पर जांच करवाएंगे कि नशे में होने के चलते पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को फ्रैंकफर्ट हवाई अड्डे से दिल्ली आने वाले जहाज से उतार दिया गया था। मंत्री ने जोर दिया कि तथ्यों की पुष्टि करना महत्वपूर्ण है।
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने सोमवार को आरोप लगाया था कि मान को फ्रैंकफर्ट हवाई अड्डे तथा लुफथांसा के जहाज से इसलिए उतारा गया, क्योंकि वह नशे में थे।
कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने इस मामले में जांच की मांग करते हुए पत्र लिखा है। सिंधिया ने एक कार्यक्रम से पत्रकारों को कहा कि ‘यह घटना विदेश की धरती पर हुई है और यकीनी तौर पर तथ्यों की पुष्टि हो’। यह उड्डयन कंपनी लुफथांसा पर है कि वह विवरण सामने पेश करे। उन्हें जो अपील भेजी गई है, वह यकीनी तौर पर उस पर गौर करेंगे। आम आदमी पार्टी ने विरोधी पक्षों के आरोपों को गलत बताते हुए उन्हें खारिज कर दिया है। मान जर्मनी की 8 दिनों की यात्रा से सोमवार को लौटे हैं। वह निवेश आकर्षित करने के मकसद से जर्मनी गए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

62वें ऑल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट के तीसरे दिन हुए जबरदस्त मुकाबले

-खालसा कॉलेज माहिलपुर और दिल्ली फुटबॉल क्लब अगले दौर में पहुंचे होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  प्रिंसिपल हरभजन सिंह स्पोर्टिंग क्लब माहिलपुर के अध्यक्ष कुलवंत सिंह संघा के नेतृत्व में श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने नवांशहर के गांवों में बांटे विकास कार्यों के चैक

नवांशहर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा नवांशहर के गांवों चकदाना व रकासन में विकास हेतु कुल 6 लाख रुपये की ग्रांटों के चैक बांटे गए। इस दौरान...
article-image
पंजाब

नौजवान फजूल खर्च से बचे, आमदनी शुरू होते ही सेविंग पर दे धयान-परमजीत सचदेवा

लायलपुर खालसा कालेज टेक्निकल कैंपस में मयूचुअल फंड पर सेमिनार होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : नौजवान पीढी को चाहिए कि जब उन्हे नौकरी मिल जाए तभी से सेविंग पर धयान केंद्रित करना शुरू करे और मौजूदा...
article-image
पंजाब

विधायक नरेश यादव को बेअदबी के जुर्म में सजा से साबित हो गया कि आम आदमी पार्टी राजनीतिक स्वार्थ के लिए किस हद तक जा सकती हैं – तीक्ष्ण सूद

 8 साल पहले मलेरकोटला में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी करने पर केजरीवाल व भगवंत मान पंजाब के लोगों से मांगे माफी : तीक्ष्ण सूद होशियारपुर । दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ...
Translate »
error: Content is protected !!