पंजाब के वित्त मंत्री और आप के प्रदेशाध्यक्ष पर FIR दर्ज : नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने की थी शिकायत

by

पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंजाब के नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अमन अरोड़ा के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।

अपनी FIR में बाजवा ने इन दोनों नेताओं के खिलाफ जालसाजी करने, प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने और आपराधिक षड्यंत्र करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही प्रताप बाजवा ने दावा किया है कि इस मामले की जांच पूरी होने के बाद AAP के कई प्रतिष्ठित नेताओं के नाम भी इस FIR में शामिल किए जाएंगे।

आखिर क्या है मामला?

मालूम हो कि पंजाब के नेता प्रतिपक्ष ने इन दोनों नेताओं के खिलाफ 7 जुलाई को शिकायत पुलिस के पास दी थी। इसमें उन्होंने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले बिना सर्च वारंट विजिलेंस टीम ने विधायक गनीव कौर मजीठिया के घर में जबरन घुसकर निजी सामान की तलाशी ली थी। तब उन्होंने विजिलेंस टीम की इस कार्रवाई पर सवाल उठाए थे। AAP के सोशल मीडिया हैंडल ने उनके बयान को तोड़-मरोड़कर इस तरह से बना दिया, मानो नेता प्रतिपक्ष बिक्रमजीत सिंह मजीठिया के पक्ष में बयान दे रहे हों।

प्रताप बाजवा का आरोप है कि AAP के सोशल मीडिया हैंडल ने उनके बयान में से विधायक गनीव कौर मजीठिया का नाम हटाकर अकेला मजीठिया का नाम सोशल मीडिया पर दिखाया। इससे AAP राजनीतिक साजिश करते हुए उनकी राजनीतिक छवि को खराब करने की कोशिश कर रही थी।

क्या बोले प्रताप बाजवा?

मीडिया से बात करते हुए प्रताप बाजवा ने कहा कि फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस ने FIR नंबर 77 दर्ज किया है। लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, पुलिस AAP के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का नाम भी इस FIR में दर्ज कर सकती है। इसके साथ ही जिन टीवी या सोशल मीडिया चैनलों ने AAP की तरफ से एडिट की गई वीडियो को सोशल मीडिया या टीवी चैनलों पर चलाया है। उन्हें भी जांच के दायरे में रखा गया है।

बदनाम करने की साजिश

प्रताप बाजवा ने कहा कि विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष होने के कारण उन्होंने अपने हाउस की साथी विधायक गनीव कौर मजीठिया के घर पर विजिलेंस की दबिश के तरीके पर सवाल उठाए, लेकिन उनके बयानों के मायने बदलकर उल्टा उन्हें बदनाम करने की साजिश की गई, जिसे अब उन्होंने पुलिस के पास शिकायत के रूप में दर्ज करवा दिया है। बाजवा ने कहा कि अगर वह चंडीगढ़ की सीमा के बजाए पंजाब के किसी अन्य जिले में रह रहे होते, तो शायद पुलिस उनकी शिकायत पर कभी कोई मामला दर्ज नहीं करती, लेकिन चंडीगढ़ में उनका निजी और सरकारी घर होने के कारण उनकी शिकायत चंडीगढ़ पुलिस के पास ही की जानी थी। यही कारण है कि चंडीगढ़ पुलिस ने शिकायत के साथ दिए सबूतों पर मामला दर्ज करने में समय नहीं लिया।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Weekly Meeting of Eye Donation

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 24 : The weekly meeting of the Eye Donation Association Hoshiarpur was held as per routine at the Civil Hospital office. The session focused on ongoing awareness activities and community involvement in...
article-image
पंजाब

एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन : खो-खो, शतरंज और रस्साकशी में बने चैंपियन

गढ़शंकर।  पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 70वीं जोनल खेल प्रतियोगिता में एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया। जोनल खेल प्रतियोगिताओं में स्कूल...
article-image
पंजाब

आनंद शर्मा भूल गए कि वे लंबे समय से कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे और इस क्षेत्र की ओर जरा भी ध्यान नहीं दिया – राजीव भारद्वाज

एएम नाथ । धर्मशाला, । भारतीय जनता पार्टी के कांगड़ा चंबा लोकसभा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज ने चम्बा जिला के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा पर निशाना साधा।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चार साहिबज़ादों और माता गुजरी ने मुग़लों के निर्दयी शासन का साहस के साथ सामना किया और धर्म परिवर्तन से इंकार करते हुए शहादत को चुना – अमित शाह

कोलकाता :  वीर बाल दिवस के अवसर पर आज पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित गुरुद्वारा श्री बड़ी संगत साहिब में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इस ऐतिहासिक...
Translate »
error: Content is protected !!