पंजाब के समद्ध खेल इतिहास को दर्शाती हैं गांव हकीमपुर की खेलें – सांसद मनीष तिवारी

by

26वीं पुरेवाल खेलों में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे
बंगा, 5 मार्च: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि गांव हकीमपुर की खेलें पंजाब के समद्ध खेल इतिहास को दर्शाती हैं। खेल हमें शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं। सांसद तिवारी गांव हकीमपुर में आयोजित 26वीं पुरेवाल खेलों में बतौर मुख्यातिथि शामिल होने के अवसर पर उपस्थिति को संबोधित कर रहे थे।
सांसद तिवारी ने कहा कि गांव किला रायपुर की खेलों की तरह गांव हकीमपुर की खेलें पंजाब के समृद्ध खेल इतिहास को दर्शाती हैं। खेल हमें शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं। उन्होंने विभिन्न खेलों में हिस्सा लेने वाले अलग-अलग आयु वर्ग के खिलाड़ियों की भी प्रशंसा की, जो दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने हर उम्र वर्ग के लोगों को खेल गतिविधियों में हिस्सा लेने की अपील की।
इस दौरान उन्होंने स्पोर्ट्स मेले व खेल स्टेडियम के विकास हेतु 5 लाख रुपए की ग्रांट देने का भी ऐलान किया। जहां अन्य के अलावा, बलजीत सिंह पुरेवाल, प्रताप सिंह सैनी, मलकीत सिंह बरोवाल, मोहन सिंह कंडोला, एसपी मुख्त्यार राय, मोहन सिंह, राजन कुमार, शमिंदर सिंह गरचा, अवतार सिंह एन आर आई, जीता नत भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रिश्वत लेता पंजाब पुलिस का कमांडो गिरफ्तार ; अपने साथी से ले रहा था पैसे

बठिंडा : विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा ने पंजाब पुलिस की पांचवीं कमांडो बटालियन में तैनात एक हेड कांस्टेबल को एक कमांडो पुलिस कर्मी से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया...
article-image
पंजाब

First National Lok Adalat of

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/March 2 :  On the directions of Member Secretary Punjab State Legal Services Authority, SAS Nagar, Mohali, the first National Lok Adalat of the year 2025 is being organized on March 8, 2025...
article-image
पंजाब

रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने आईबीएम के साथ छात्र उन्नति के लिए किया पहला एमओयू

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा ; रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (आरबीपीयू) के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ फैशन डिज़ाइन ने आईबीएम ( सीएसआरबॉक्स ) के साथ अपना पहला समझौता (एमओयू) साइन किया । इस एमओयू का उद्देश्य विद्यार्थियों को...
Translate »
error: Content is protected !!