पंजाब के सरपंच और पंच अब बिना अनुमति नही जा सकते विदेश

by

चंडीगढ़  : पंजाब के सरपंचों और पंचों के लिए नए आदेश लागू हो गए हैं। इन आदेशों के अनुसार अब सरपंच और पंच बिना अनुमति विदेश नहीं जा सकेंगे। पंजाब सरकार द्वारा बनाई गई इस नई नीति के तहत जिला विकास और पंचायत अधिकारियों को इस संबंध में पत्र जारी किया गया है।

इसके अलावा अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नरों को भी निर्देश दिए गए हैं। अब सरपंचों और पंचों को विदेश जाने से पहले सक्षम अथॉरिटी से अनुमति लेना अनिवार्य होगा और अगर वे ऐसा नहीं करते तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

बता दें कि पंजाब में कुल 13,238 सरपंच और 83,437 पंचायत सदस्य हैं। अब जैसे सरकारी कर्मचारी और अधिकारी ‘एक्स-इंडिया लीव’ लेते हैं, उसी तर्ज पर सरपंचों और पंचों को भी विदेश जाने से पहले सूचित करना होगा। यदि उन्हें अनुमति मिल जाती है तभी वे विदेश जा सकेंगे। अक्सर देखा गया है कि राज्य के अधिकांश सरपंचों और पंचों के परिवार विदेशों में बसे हुए हैं और जब सरपंच या पंच विदेश चला जाता है तो गांव के बहुत से कार्य और विकास योजनाएं रुक जाती हैं, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए ही पंजाब सरकार ने यह फैसला लिया है, जिसे राज्य के हर सरपंच और पंच के लिए मानना अनिवार्य होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अमेरिका से वापिस भेजे जा रहे अप्रवासी भारतीयों की जांच, आपराधिक रिकॉर्ड पाया जाता तो उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी – ‘अगर आपराधिक रिकॉर्ड मिला तो. : DGP गौरव यादव

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि अमेरिका से कल अमृतसर हवाई अड्डे पर लौटने वाले अप्रवासियों के प्रति सरकार मित्रवत व्यवहार करेगी लेकिन अगर किसी का आपराधिक रिकॉर्ड पाया जाता है तो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुखबीर बादल पर फायरिंग -बाल बाल बचे ,आरोपी की पकड़ कर सुरक्षाकर्मियों ने उससे पिस्टल की बरामद

अमृतसर :   शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला किया गया है। स्वर्ण मंदिर के बाहर उन पर गोली चलाई गई है। वे श्री अकाल तख्त साहिब...
article-image
पंजाब

फाइल अपलोड के दौरान आ रही दिक्कतों को लेकर नगर कौंसिल में आर्किटेक्ट्स के साथ बैठक : एटीपी ने दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करने की तकनीकी जानकारी दी : नगर कौंसिल अध्यक्ष बंगड़ ने तालमेल से काम करने पर दिया जोर

गढ़शंकर। नगर कौंसिल गढ़शंकर के अध्यक्ष सोमनाथ बंगड़ की अगुवाई में शहर के आर्किटेक्ट्स के साथ एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर कौंसिल के ईओ मदन सिंह विशेष रूप से मौजूद...
पंजाब

7 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट : तरनतारन के ट्रैफिक इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर बलजीत सिंह

चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत आज एक सब-इंस्पेक्टर को 7 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट किया है। आरोपी पुलिसकर्मी की पहचान तरनतारन के ट्रैफिक इंचार्ज, सब-इंस्पेक्टर...
Translate »
error: Content is protected !!