पंजाब कैबिनेट के बड़े फैसले: 6 जिलों में रिजर्वेशन रोस्टर बदला, बाढ़ प्रभावित इलाकों में किसानों को बड़ी राहत

by

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार की कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को सीएम भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई है. इस दौरान कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी. कैबिनेट की मीटिंग में छह जिलों के रिर्जवेशन रोस्टर के बदलाव को मंजूरी दी गई है, जिसमें मोहाली, पटियाला, फाजिल्का फिरोजपुर, मलेरकोटला और संगरूर शामिल है।

वहीं, जिन इलाकों में बाढ़ आई थी, उसमें सतलुज और घग्गर नदी के साथ लगती जमीन पर किसानों को डिसिल्टिंग की मंजूरी दी गई है.

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कैबिनेट मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी है. हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि कई अहम फैसले लिए गए हैं. जिसमें छह जिलों मोहाली, पटियाला, फाजिल्का फिरोजपुर, मलेरकोटला और संगरूर के आरक्षण रोस्टर में बदलाव को पंजाब कैबिनेट की मंजूरी दे दी गई. अब लोगों से इस पर आपत्तियां मांगी गई हैं. 10 दिन के भीतर लोग आपत्तियां दे सकते हैं. उन्होंने बताया कि दि पंजाब पंचायती राज अधिनियम 1994 के नियमों में संशोधन किया गया. जब पंचायत समिति व जिला परिषद बनी थी. उस समय तय किया था जब किसी जिले या तहसील या ब्लॉक सीमा घटेगी या बढ़ेगी तो उस समय रिजर्वेशन की तबदीली की जा सकती है.

किसान करा सकेंगे डिसिल्टिंग :  वित्त मंत्री ने बताया कि पंजाब में बाढ़ आई तो काफी नुकसान हुआ. केंद्रीय मंत्री उस समय आए और एन्जॉय करके चले गए, लेकिन सरकार ने उन स्थानों की पहचान की है. चीमा ने बताया कि सतलुज और घग्गर नदी के कई इलाकों में गाद निकालने मंजूरी भी दी गई है. वित्तमंत्री ने कहा हरशा बेला रोपड़, मंडाला ताजोबाल, बाढ़ाकाली राउन, रुकनेवाला, खैहराबाल और डेराबस्सी में पड़ने वाले नदी क्षेत्र में गाद निकालने की बहुत ज्यादा जरूरत थी. इसलिए सरकार ने इन 9 जगहों पर डिसिल्टिंग की मंजूरी दे दी है. इसका मकसद इन नदियों के आसपास पड़ने वाले क्षेत्रों को बाढ़ जैसे हालातों से बचाया जा सके. जहां-जहां किसान की जमीन आती है, वह अपने स्तर पर पर डिसिल्टिंग कर पाएंगे लेकिन उससे पहले इसकी मंजूरी किसानों को लेनी पड़ेगी।

पीठ दिखाकर भागने वाले लोग पसंद नहीं करते : उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ विजिलेंस जांच शुरू करने संबंधी पूछे सवाल पर कहा कि जो भी आरोपी है उसे सजा मिलेगी. फिर चाहे वो कोई भी हो. राघव चड्ढा के सवाल पर चीमा ने बड़ा तीखा जवाब दिया. उन्होंने कहा कि जो पीठ दिखाकर भागते हैं, उन्हें लोग पसंद नहीं करते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने श्री चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र में बरसात और जलभराव से हुए नुकसान का लिया जायजा

फसलों का नुकसान होने सहित कई घर भी हुए क्षतिग्रस्त , मौके पर सांसद ने सिंचाई सचिव को फोन करके ड्रेनेज की सफाई हेतु कदम उठाने को कहा श्री चमकौर साहिब, 14 जुलाई: श्री...
article-image
पंजाब

पत्नी के सरकारी विभाग में पति ने डाल दी RTI… मांगा अपना ही नाम-पता : अदालत ने लक्की कुमार की याचिका को कर दिया खारिज

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में हाल ही में एक बेहद अनोखा मामला सामने आया, जिसने न्यायाधीशों को भी चौंका दिया. यह मामला एक व्यक्ति, लक्की कुमार से जुड़ा है, जिसने अपनी पत्नी के सरकारी...
article-image
पंजाब

भाजपा चाहती है कि पंजाब में किसी को भी बहुमत ना मिले और पंजाब में गर्वनर राज्य लगाकर शासन करें : जाखड़

गढ़शंकर। आम आदमी पार्टी, शिरोमणी अकाली दल व भाजपा गठबंधन एक ही थैली के चट्टे बट्टे है और तीनों को एक ही ऐजंडा है। इसलिए पंजाब को इन से बचाना जरूरी है। यह शब्द...
article-image
पंजाब

सरकारी अस्पतालों के कायाकल्प व इमरजेंसी सेवाओं की मजबूती के लिए व्यापक योजना तैयार: डा. बलबीर सिंह

स्वास्थ्य मंत्री ने जिला अस्पताल होशियारपुर का दौरा कर स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा होशियारपुर, 12 अक्टूबर: मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश में प्राथमिक स्वास्थ्य...
Translate »
error: Content is protected !!