पंजाब कैबिनेट बैठक के फैसले : एसएएस नगर में शामिल किए गए बनूड़ और होशियारपुर में पड़ते हरियाणा को भी तहसील का दर्जा

by

चंडीगढ़। पंजाब में मनरेगा में किए गए संशोधन के खिलाफ बुलाए गए विशेष सत्र से एक दिन पहले मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित की गई बैठक अब संपन्न हो गई है। इसमें महत्वपूर्ण जानकारियां सांझी की गई हैं।

बैठक में फैसला लिया गया है कि पटियाला से एसएएस नगर में शामिल किए गए बनूड़ और होशियारपुर में पड़ते हरियाणा को भी तहसील का दर्जा दिया गया है।

बनूड़ सब तहसील को अपग्रेड करके सब डिविजनल तहसील बनाया गया है। हरियाणा को सब तहसील बनाया है। बनूड़ अब डिविजनल तहसील में 2 कानूनगो 14 पटवार और 40 गांव को शामिल किया गया है। हरियाणा सब तहसील में 2 कानूनगो 12 पटवार और 50 गांव को शामिल किया गया है।

सूत्रों के अनुसार बैठक में कई और महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं हैं। सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि केंद्र सरकार के नए कानून ‘विकसित भारत जी-राम जी’ पर सत्र केंद्रित रहेगा। जिसका पंजाब सरकार खुलकर विरोध कर रही है।19 दिसंबर को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा किया था।

उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार ने गरीबों की रोजी-रोटी का सहारा बनी मनरेगा योजना को बदलने का प्रयास किया है, जिससे गरीबों के घरों में चूल्हा ठंडा हो सकता है।

मुख्यमंत्री ने पहले घोषणा की थी कि इस अन्याय के खिलाफ जनवरी के दूसरे सप्ताह में पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा। लेकिन इसे बाद में 30 दिसंबर 2025 को बुलाने का निर्णय लिया। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ये सत्र जनवरी में बुलाया जाता तो ऐसे में गवर्नर का भाषण करवाना जरूरी था। इसी से बचने के लिए पंजाब सरकार ने इसे 30 दिसंबर को बुलाने का फैसला किया है।

एसजीपीसी को दिया सीएम ने दिया जवाब :  कैबिनेट मिनिस्टर हरदीप सिंह मुंडियां ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बनूड़ व हरियाणा को तहसील बनाने की जानकारी सांझा की है। वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मीडिया के सामने आए। लेकिन, उन्होंने बीते दिनों एसजीपीसी सदस्यों के खिलाफ श्री गुरु ग्रंथ साहिब के लापता स्वरूपों को लेकर अपना पक्ष रखा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी कार्यालयों के वास्तु दोष सभी जनता को भोगना पड़ता हैं : डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जब भी बात वास्तु की आती है तो हमें सिर्फ़ हमारे भवन की वास्तु तक सीमित नहीं रहना होगा। हम जिस शहर, राज्य में रह रहे हैं उस शहर ओर राज्य के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हमलावरों ने करीब 12 फायर किए – गांव बुग़रा में नंबरदार व पूर्व फौजी कश्मीर सिंह के घर के सामने : जो पर्ची फेंकी गई , उस पर कौशल चौधरी ग्रुप का नाम लिखा

माहिलपुर  , 4 मार्च  : थाना माहिलपुर के गांव बुग़रा में गाडी में सवार होकर आए युवकों ने गांव के नंबरदार व पूर्व फौजी कश्मीर सिंह के घर के सामने गोलियां चलाई और घर...
article-image
पंजाब

7-Day NSS Camp inagurated under

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb7 :  The NSS Unit of Rayat College of Law successfully inaugurated its 7-day NSS Camp with a vibrant opening ceremony aims to promote community engagement and environmental awareness among volunteers. The event...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईरान के हमलों के बीच खाड़ी देश तन्हा, खत्म हुआ अमेरिका का ‘सुरक्षा कवच’? सुल्तानों को सताने लगा तख्तापलट का डर!

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में हालात अब पहले जैसे नहीं रहे. खाड़ी देशों के राजाओं और सुल्तानों को अब उस कड़वी सच्चाई का सामना करना पड़ रहा है, जिससे वे हमेशा बचना चाहते थे....
Translate »
error: Content is protected !!