पंजाब कैबिनेट में बड़ा फेरबदल.: संजीव अरोड़ा बने स्थानीय निकाय मंत्री डा. रवजोत से निकाय विभाग वापस लेकर संजीव अरोड़ा को सौंपा गया

by

एएम नाथ। चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने गुरुवार को मंत्रिमंडल में अहम फेरबदल करते हुए कुछ मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया है। इस फेरबदल में सबसे बड़ा बदलाव लोकल बॉडीज विभाग को लेकर किया गया है। अब तक यह विभाग संभाल रहे डॉ. रवजोत सिंह से यह जिम्मेदारी वापस ले ली गई है और उन्हें एनआरआई मामलों का विभाग सौंपा गया है। यह विभाग पहले कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के पास था।

वहीं, संजीव अरोड़ा को पंजाब में लोकल बॉडीज विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इस बदलाव के बाद संजीव अरोड़ा को सरकार के सबसे प्रभावशाली मंत्रियों में गिना जा रहा है और उन्हें कैबिनेट का तीसरा सबसे पावरफुल मंत्री माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में इस फैसले को सरकार की शहरी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।
नगर निगम चुनाव होने हैं
यह फेरबदल ऐसे समय में किया गया है, जब राज्य में आने वाले दिनों में नगर निगम चुनाव होने हैं। सरकार की मंशा शहरी क्षेत्रों में अपनी पकड़ को और मजबूत करने की है। लोकल बॉडीज विभाग सीधे तौर पर नगर निगम, नगर परिषद और शहरी विकास से जुड़ा हुआ है, ऐसे में इस विभाग की भूमिका चुनावी दृष्टि से बेहद अहम मानी जाती है। सरकार का मानना है कि संजीव अरोड़ा शहरी पृष्ठभूमि से आते हैं और शहरी मुद्दों की बेहतर समझ रखते हैं। इसी वजह से उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संजीव अरोड़ा की प्रमोशन के पीछे एक और अहम कारण भी बताया जा रहा है। हाल ही में मुख्यमंत्री भगवंत मान के जापान और नॉर्थ कोरिया दौरे के दौरान संजीव अरोड़ा की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही थी। इस विदेश दौरे में कई व्यापारिक और औद्योगिक समझौते हुए, जिनमें अरोड़ा की सक्रिय भागीदारी रही। सरकार उनकी इस भूमिका से काफी संतुष्ट नजर आई, जिसका असर अब कैबिनेट फेरबदल में देखने को मिला है।

————————–
संजीव अरोड़ा का सियासी सफर

संजीव अरोड़ा का राजनीतिक सफर भी काफी दिलचस्प रहा है। वर्ष 2025 में उन्होंने लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट से हुए उपचुनाव में जीत दर्ज कर विधायक के रूप में विधानसभा में एंट्री की। उन्होंने 28 जून 2025 को विधायक पद की शपथ ली। इससे पहले वे राज्यसभा सांसद थे। विधायक बनने के बाद उन्होंने 1 जुलाई 2025 को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
इसके बाद 3 जुलाई 2025 को उन्हें पंजाब कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। शुरुआत में उन्हें उद्योग एवं वाणिज्य और एनआरआई मामलों के विभाग सौंपे गए थे। इसके बाद 18 अगस्त 2025 को हुए कैबिनेट फेरबदल में उनके कद को और बढ़ाते हुए उन्हें बिजली विभाग की भी जिम्मेदारी दी गई थी। अब लोकल बॉडीज विभाग मिलने के बाद उनकी राजनीतिक और प्रशासनिक भूमिका और मजबूत हो गई है।
—————————–
रवजोत के पास अब एक विभाग

वहीं, डॉ. रवजोत सिंह को एनआरआई विभाग सौंपे जाने को भी एक संतुलित फैसला माना जा रहा है। एनआरआई विभाग राज्य के प्रवासी पंजाबियों से जुड़ा हुआ है और इसमें निवेश, शिकायत निवारण और संपर्क जैसे अहम कार्य शामिल हैं।
कुल मिलाकर, यह कैबिनेट फेरबदल पंजाब सरकार की आगामी शहरी चुनावी रणनीति और प्रशासनिक प्राथमिकताओं को साफ तौर पर दर्शाता है। आने वाले समय में इसका असर शहरी राजनीति और नगर निगम चुनावों में देखने को मिल सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माता चिंतपूर्णी चौंक में भव्य भगवती जागरण में हजारों श्रद्धालुओं ने लगवाई हाजिरी, भेंटों पर झूमे श्रद्धालु

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :   युवा वाहिनी समिति की तरफ से माता चिंतपूर्णी चौंक में चौथा विशाल भगवती जागरण श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक करवाया गया। इस मौके पर इस मौके पर प्रिय कटोच हमीरपुर, कन्हैया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रभु की प्राप्ति के लिए माता पिता की सेवा पहला पड़ाव : अविनाश राय खन्ना

सांभ लो मापे तां रब मिल जाऊ आपे मुहिम के तहत रेडक्रॉस कार्यालय में करवाई गयी निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम 3 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को खन्ना ने किया पुरुस्कृत होशियारपुर : ...
article-image
पंजाब

5% वेतन वृद्धि सहित कर्मचारी बहाली की मांग लागू करने के पंजाब सरकार द्वारा जारी आदेशो के पश्चात हड़ताल स्थगित करने का फैसला-रेशम सिंह गिल

तलवाड़ा : पंजाब रोडवेज, पनबस व पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब के एक पैनल की बैठक परिवहन मंत्री पंजाब लालजीत सिंह भुल्लर के सहित परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ हुई।जिसमें अक्तूबर महीने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गिरफ्तार हुई कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर के ये वीडियो हो रहे जमकर वायरल : अमनदीप कौर के इंस्टाग्राम अकाउंट 349 पोस्ट किए जा चुके…. अकाउंट के 41 हजार के करीब फॉलोअर्स

पंजाब में नशे का एक पुराना इतिहास रहा है. पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस मिलकर आज भी युवाओं को नशे की तरफ से दूर करने की प्रयास करने में लगी है।  लेकिन क्या हो...
Translate »
error: Content is protected !!