पंजाब को तबाह करने वाला तुगलकी फैसला था लैंड पूलिंग नीति : तीक्ष्ण सूद

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वार जारी प्रेस नोट में कहा है कि बेशक पंजाब सरकार ने अब लैंड पूलिंग पॉलिसी को वापस लेने का नोटिफिकेशन करने का फैसला लिया है ,परंतु आम आदमी पार्टी की सरकार का लैंड पूलिंग नीति लाने का फैसला अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण तुगलकी फैसला था। आम आदमी पार्टी के नेता तो समय-समय पर बहुत सी घोषणाएं करके युटर्न लेते रहे हैं तथा समय की जरुरत के अनुसार लोगों को गुमराह करते रहे हैं , परन्तु आम आदमी पार्टी की सरकार के द्वारा भी बहुत से ऐसे फैसले किये गए हैं जिन पर उन्हें यूटर्न लेना पड़ा है। इसका मतलब है कि सरकार बिना सोचे समझे फैसले ले रही है जो कि जनता के हित में नहीं थे। लैंड पुलिंग पॉल्सी की बात करे तो यह फैसला पंजाब सरकार द्वारा दिल्ली के नकारे गए आम आदमी पार्टी नेताओं द्वारा पंजाब में अपनी जेबे भरने के लिए बदनीयति से लिया गया था। इसे किसान हतैषी कह कर किसानों को गुमराह करने की बड़ी कोशिश की गई। पंचायतों से जबरदस्ती पॉल्सी के विरोध में डाले गए प्रस्ताव वापस करवाए गए तथा किसानों को जबरदस्ती लैंड पुलिंग पॉल्सी के पक्ष में ब्यान देने को कहा गया। भारतीय जनता पार्टी तथा पंजाब के किसानों के संगठनों के दबाव के आगे आम आदमी पार्टी को झुकना पड़ा तथा बेशर्मी दिखते हुए यह कह कर फैसले वको वापस लेना पड़ा कि पॉल्सी भी किसानों के हक्क में लाये थे और वापस भी उन के हक्क में कर रहे हैं। जबकि पॉलिसी में ऐसी कोई बात नहीं थी। जो किसानों के हक में हो। श्री सूद के साथ उपस्थित भाजपा नेताओं श्री विजय पठानिया, अश्वनी गैंद, यशपाल शर्मा, कमल वर्मा, राज कुमार, तथा वीरप्रताप राणा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लैंड पूलिंग पॉलिसी लाने का तुगलकी फैसला पंजाब को तबाह करने वाला था पंरन्तु भाजपा के दबाव के आगे आम आदमी पार्टी की सरकार को मजबूरन इसे वापस लेना पड़ा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दोस्तों ने MBBS छात्रा के साथ नशे की हालत में सामूहिक बलात्कार : 2 दोस्तों और उनके एक साथी के खिलाफ गैंग रेप का मामला दर्ज, गिरफ्तार

सांगली : महाराष्ट्र के सांगली में थर्ड ईयर की एक एमबीबीएस की छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना सामना आई है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक पीड़ित छात्रा के दो दोस्तों और उनके एक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सड़के किनारे खड़ी कार में महिला थी निर्वस्त्र : पुलिस कांस्टेबल कर रहा था उसके साथ….वीडियो हो गया….

राजस्थान के जालौर में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जो हर किसी को हिला कर रख देगी। अगर आपकी सुरक्षा करने वाला ही आपको हानी पहुंचाने लगे तो फिर विश्वास किस पर करेंगे।...
article-image
पंजाब

शिक्षा मंत्री बैंस ने सिविल अस्पताल पहुंच कर बीमार हुए विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधा का लिया जायजा

संगरूर : सिविल अस्पताल संगरूर पहुंचे शिक्षा मंत्री बैंस ने बीमार हुए मेरिटोरियस स्कूल संगरूर के विद्यार्थियों से बातचीत की। इस दौरान ने फूड पॉइजनिंग के चलते बीमार स्टूडेंट्स का हाल जानने के साथ...
article-image
पंजाब

रंगदारी – चंडीगढ़ पीयू का छात्र और निजी कंपनी का कर्मी लुधियाना में ट्रैवल एजेंट से रंगदारी मांगने पहुंचा …दोनों ग्रिफ्तार

लुधियाना :  ट्रैवल एजेंट से रंगदारी मांगने पहुंचे पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) चंडीगढ़ के छात्र तथा निजी फर्म के एक कर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों एक ट्रैवल एजेंट से...
Translate »
error: Content is protected !!