पंजाब को रेलवे बजट में ₹5,673 करोड़ का आवंटन : हिमाचल प्रदेश को रेलवे बजट में ₹2,911 करोड़, ₹17,700 करोड़ की परियोजनाएं प्रगति पर

by

पंजाब, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश में रेलवे विकास को नई गति

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल बैठक में राज्यवार आवंटन और परियोजनाओं की जानकारी साझा की

हरियाणा को रेलवे बजट में ₹3,566 करोड़, ₹12,000 करोड़ की परियोजनाएं प्रगति पर

एएम नाथ। दिल्ली : केंद्रीय रेलवे, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की उपस्थिति में एक वर्चुअल बैठक के माध्यम से रेलवे बजट 2026–27 के अंतर्गत पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के लिए किए गए राज्यवार आवंटन और प्रमुख परियोजनाओं की जानकारी साझा की। बैठक में इन राज्यों में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए किए जा रहे अभूतपूर्व निवेश पर विशेष जोर दिया गया। रेल मंत्री ने बताया कि केंद्रीय बजट 2026–27 में भारतीय रेल के लिए रिकॉर्ड 2.93 लाख करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) प्रस्तावित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक आवंटन का मुख्य फोकस उच्च-गति कनेक्टिविटी, माल ढुलाई क्षमता के विस्तार और यात्रियों की सुरक्षा पर है।श्री वैष्णव ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में पंजाब को रेलवे बजट में रिकॉर्ड 5,673 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है, जो यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान औसत आवंटन की तुलना में लगभग 25 गुना अधिक है। उन्होंने बताया कि राज्य में रेलवे से जुड़े 26,382 करोड़ रुपए के कार्य प्रगति पर हैं।अमृत स्टेशन योजना के तहत 30 रेलवे स्टेशनों का नवीनीकरण/पुनर्विकास किया जा रहा है। इसके साथ ही पंजाब ने 100 प्रतिशत रेलवे विद्युतीकरण हासिल कर लिया है, जिससे परिचालन दक्षता, कनेक्टिविटी और पर्यावरणीय स्थिरता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

रेल मंत्री ने बताया कि हरियाणा को रेलवे बजट में रिकॉर्ड 3,566 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। राज्य में 12,000 करोड़ रुपए की रेलवे परियोजनाएं विभिन्न चरणों में प्रगति पर हैं।उन्होंने कहा कि हरियाणा में रेलवे का 100 प्रतिशत विद्युतीकरण पूरा हो चुका है तथा 34 रेलवे स्टेशनों का नवीनीकरण किया जा रहा है। वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों की शुरुआत से राज्य में यात्रियों की सुविधा और कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार हुआ है।एक प्रश्न के उत्तर में श्री वैष्णव ने बताया कि हरियाणा में हाइड्रोजन ट्रेन की टेस्टिंग और संबंधित कार्य जारी है और उन्होंने आशा व्यक्त की कि शीघ्र ही हाइड्रोजन-संचालित ट्रेन का उद्घाटन हरियाणा में किया जाएगा। चंडीगढ़ के संबंध में रेल मंत्री ने कहा कि चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य तेजी से चल रहा है। अब तक लगभग दो वर्षों का कार्य पूरा हो चुका है और शेष तीन वर्षों में कार्य पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि चंडीगढ़ में पूरी तरह एक नया और आधुनिक रेलवे स्टेशन निर्मित किया जा रहा है।
वैष्णव ने बताया कि हिमाचल प्रदेश को 2,911 करोड़ रुपए का रेलवे बजट आवंटन दिया गया है और राज्य में 17,700 करोड़ रुपए की रेलवे परियोजनाएं विभिन्न चरणों में प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है, हालांकि राज्य सरकार द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कुछ प्रतिबद्धताओं को पूरा न करने के कारण कुछ परियोजनाओं में देरी हुई है। रेल मंत्री ने हिमाचल प्रदेश सरकार से रेलवे परियोजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन के लिए सहयोग की अपील की।रेल मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि जम्मू-कश्मीर के लिए 1,086 करोड़ रुपए का रेलवे बजट आवंटन किया गया है, जिससे क्षेत्र में कनेक्टिविटी और विकास को और बल मिलेगा।बैठक के अंत में वैष्णव ने दोहराया कि केंद्र सरकार का लक्ष्य भारतीय रेलवे को तेज, सुरक्षित, आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन प्रणाली के रूप में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड बजट आवंटन और नई परियोजनाओं के माध्यम से रेलवे राष्ट्रीय विकास और ‘विकसित भारत’ के विजन को साकार करने में निर्णायक भूमिका निभाएगी।अंबाला स्थित उत्तर रेलवे मंडल प्रबंधक के कार्यालय में आयोजित वर्चुअली कांफ्रेंस में जुड़े पत्रकारों के साथ अंबाला मंडल रेल प्रबंधक विनोद भाटिया और नवीन कुमार झा, सीनियर डीसीएम भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने मानवता मंदिर व गांव ढोलनवाल में लगे कैंपों का लिया जायजा

होशियारपुर, 09 फरवरी: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने ‘आप दी सरकार आप दे दुआर’ के अंतर्गत लगाए गए कैंपों संंबंधी आज होशियारपुर के वार्ड नंबर 32,33 व 42 के लिए मानवता मंदिर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेडिकल कॉलेज चंबा की कार्यप्रणाली और प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भाजपा का तीखा हमला : डॉक्टर पर एफआईआर और सख्त कार्रवाई की मांग, सरकार पर साधा निशाना

झूठी वाहवाही छोड़ स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारें”, जय सिंह का कांग्रेस पर प्रहार एएम नाथ। चंबा : भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य जय सिंह ने मेडिकल कॉलेज चंबा की कार्यप्रणाली और प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य...
article-image
पंजाब

पंजाब में कांग्रेस ही दे सकती है अनुभवी सरकार- मनीष तिवारी

रूपनगर, 17 फरवरी : पंजाब में कांग्रेस ही अनुभवी सरकार दे सकती है। यह बात श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी ने आज यहां रूपनगर प्रेस क्लब में ‘मीट दा प्रेस” कार्यक्रम के...
article-image
पंजाब

Under the campaign being run

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 11 : Under the directions of SSP Hoshiarpur Surender Lamba IPS District Hoshiarpur, under the able leadership of SP Sarabjit Singh Bahia, SP Manoj Kumar, SP Navneet Kaur and SHOs of various...
Translate »
error: Content is protected !!