पंजाब कौशल विकास मिशन की ओर से चलाए जा रहे मुफ्त कौशल विकास कोर्स में दाखिला शुरू

by

होशियारपुर, 31 दिसंबर :  पंजाब में नौजवानों को अधिकतम रोजगार उपलब्ध कराने के लिए पंजाब कौशल विकास मिशन द्वारा मुफ्त कौशल कोर्स के लिए दाखिला शुरू हो गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) कम-नोडल अधिकारी, पंजाब कौशल विकास मिशन होशियारपुर निकास कुमार ने बताया कि जनरल ड्यूटी असिस्टेंट ट्रेनी के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है। इस कोर्स के लिए प्रशिक्षण केंद्र का स्थान रूरल स्किल सेंटर, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चब्बेवाल होशियारपुर में होगा।

उन्होंने बताया कि जनरल ड्यूटी असिस्टेंट नर्सिंग के कोर्स के लिए योग्यता 10वीं पास है। यह कोर्स गुरु तेग बहादुर चैरिटेबल स्वास्थ्य और शिक्षा अवेयरनेस सोसायटी द्वारा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चब्बेवाल स्थित रूरल स्किल सेंटर में करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण कोर्स ग्रामीण और शहरी आवेदक कर सकते हैं। इस कोर्स की अवधि तीन से चार महीने है। प्रशिक्षण पूर्ण करने पर छात्रों को प्रमाण पत्र देने के उपरांत निजी नौकरी उपलब्ध करवाई जाएगी। इन कोर्स को करने के लिए छात्र की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। इच्छुक छात्र पंजीकरण करवाने के लिए मोबाइल नं 77173-02471 पर सरकारी आई.टी.आई. होशियारपुर स्थित मल्टी स्किल डेवलपमेंट सेंटर की बिल्डिंग में रोजगार कार्यालय के कमरे नं 12 में कामकाज वाले दिनों में मिल सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की विशेष मुहिम जारी, 104 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

गढ़शंकर, 24 मई : पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार समाज विरोधी तत्वों और नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस कप्तान...
article-image
पंजाब

जन्मदिवस पर रक्तदान कर नीति तलवाड ने लोगों को दी रक्तदानी बनने की प्रेरणा

 होशियारपुर।  दलजीत अजनोहा :   रक्तदानी जीवन में न जाने कितने ऐसे लोगों की जान बचा जाता है जिनके साथ उसका कोई संबंध भी नहीं होता इसी कारण परमात्मा की नजर में वह पुण्य का...
article-image
पंजाब

Project Kitab & Kalam drive organized

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 12 :The NSS Unit of Rayat College of Law, Railmajra successfully organized a Stationary distribution drive at Government Primary School and Government Middle School, Asron. During the visit, NSS volunteers distributed notebooks,...
article-image
पंजाब

अलमस्त फ़कीर बापू गंगा दास जी की 10वीं पुण्यतिथि को समर्पित कलश यात्रा निकाली गई

यह कलश यात्रा दरबार बापू गंगा दास से शुरू होकर शहर के बाज़ारों से होते हुए दरबार में समाप्त हुई। होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बापू गंगा दास जी वेलफेयर सोसाइटी रजिस्टर्ड माहिलपुर द्वारा देश-विदेश और...
Translate »
error: Content is protected !!