पंजाब गौवंश सेवा आयोग के चेयरमैन ने दसूहा के द ग्रेट राजीव दीक्षित गौशाला के कार्यक्रम में की शिरकत

by

गौवंश की सही संभाल के लिए गऊशालाओं को आत्म निर्भर बनाना जरुरी: सचिन शर्मा
होशियारपुर, 09 नवंबर:
पंजाब गौ सेवा आयोग के चेयरमैन सचिन शर्मा ने कहा कि गौवंश की सही संभाल के लिए हमें गऊशालाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए संयुक्त रुप से प्रयास करने होंगे, ताकि गौशालाएं और समृद्ध हो सकें और हमारा गौवंश अच्छा आहार लेते हुए बेहतर स्थिति में रह सके। वे दसूहा के द ग्रेट राजीव दीक्षित गौशाला कृपाल कालोनी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गाय के वैभव व गुणों से लोगों को अवगत करवा कर ही गौवंश का सरंक्षण किया जा सकता है।
चेयरमैन गौ सेवा आयोग ने कार्यक्रम में उपस्थित गऊ सेवकों व गऊ प्रेमियों को कहा कि चाहे हम जितना मर्जी आधुनिक बन जाए लेकिन हमारी जड़े आज भी पुरातन भारतीय संस्कृति और सनातनी सोच पर कायम है और यही हमारी विरासत है। उन्होंने कहा कि गऊ माता की सेवा की प्रेरणा हमारे धार्मिक ग्रंथों से हमें मिलती है और हमारे पूर्वजों व गुरुओं ने हमेशा हमें गऊ सेवा के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि हम सभी को इन उपदेशों पर चलते हुए गऊ भलाई कार्यों में अपना जीवन लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गाय गुणों की खान है जहां इसका औषधीय रुप दूध गुणकारी है, गोबर किसानी और बागवानी में खाद के साथ-साथ बायो गैस के काम आता है वहीं गौमूत्र कई रोगों को ठीक करने में सहायक है।
सचिन शर्मा ने कहा कि गौसेवा, संभाल, गौवध रोकने, देसी नस्ल में सुधार, गऊ भलाई चिकित्सा कैंपों के माध्यम से आयोग लोगों को अपने साथ जोड़ रहा है और भविष्य में भी यह कार्य जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि कहा कि बेसहारा गौधन की सुरक्षा व उनकी संभाल के लिए पंजाब गौ सेवा आयोग वचनबद्ध है और इसके लिए लगातार प्रयास जारी है। इस मौके पर विभिन्न गौशालाओं की प्रबंधक कमेटियों ने चेयरमैन गौ सेवा आयोग के सामने कुछ मांगे रखी। इस मौके पर अरुण कुमार, एडवोकेट अजय, एडवोकेट राजन थापर, हरविंदर कुमार, अशोक कुमार, रोहित अग्रवाल, हीरा लाल, देव शर्मा, सुखवंत सिंह राणा, अशोक कालिया के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तानी औरते में कूट- कूट कर भरी होती है जवानी – 60 की उम्र में भी चेहरे से टपकता है नूर….जानें इसके पीछे का राज

नई दिल्ली: पाकिस्तान की औरते अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाती है. वहीं पाकिस्तान की औरते 60 साल की उम्र में भी 30 साल की दिखती है। .अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण...
article-image
पंजाब

Teej Is Not Just a

State-Level ‘Trinjhna Teej Mela 2025’ in Hoshiarpur Showcased the Vibrant Colors of Punjabi Culture – Ministers Dr. Ravjot, Deputy Speaker Roudi, MLAs Jimpa, Raja Gill, Karmbir Ghuman & Jeevan Jyot Kaur Mark Special Presence...
article-image
पंजाब , समाचार

नशे और हथियारों की तस्करी रोकने के लिए केंद्र सरकार सीमावर्ती क्षेत्र में ड्रोन रोकथाम तकनीक लगाए-तिवाड़ी

अमृतसर : लोक सभा मैंबर, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद मनीष तिवाड़ी ने अमृतसर में प्रैस वार्ता करते हुए पंजाब में सरहद पार से लगातार हो रहे नशे...
article-image
पंजाब

प्राचीन ठाकुर द्वारा मनन के महंत श्री मणिराम दास महाराज जी का श्रद्धांजलि समारोह 29 सितंबर को होगा : उत्तराधिकारी महंत देवेन्द्र दास जी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के प्राचीन ठाकुर द्वारा  मनन के महंत  108 सिद्ध पुरष मणिराम दास  जी महाराज जी का पिछले दिनों 13 सितंबर को प्रात करीब 11 बजे  अचानक निधन हो गया...
Translate »
error: Content is protected !!