पंजाब ने मांगा चिनाब का पानी : सैनी बोले- अगली मीटिंग में आएंगे सकारात्मक परिणाम

by

चंडीगढ़, 9 जुलाई। सतुलज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर के मुद्दे पर बुधवार को नई दिल्ली में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंजाब के सीएम भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित केंद्रीय व दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक लगभग बेनतीजा रही : ….हालांकि इस बार सौहार्दपूर्ण माहौल में सार्थक चर्चा होने की खबरें आ रही हैं। अब इस मुद्दे पर दोनों राज्यों के बीच 5 अगस्त को फिर से बैठक होगी। 13 अगस्त को एसवाईएल मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। केंद्र सरकार को सुनवाई के दौरान जवाब दाखिल करना है। सूत्रों का कहना है कि बैठक में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने फिर दोहराया कि पंजाब के पानी देने के लिए पानी नहीं है। बताते हैं कि उन्होंने केंद्र से मांग की है कि पंजाब को चिनाब नदी का पानी दिलवाया जाए।

इसके बाद इस पर विचार किया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि भगवंत मान ने बैठक में यह भी कहा- अगर चिनाब का पानी मिलता है तो फिर हरियाणा के लिए एसवाईएल नहर खोदने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी, इसके लिए दूसरा विकल्प भी अपनाया जा सकता है। बैठक में केंद्रीय सचिव देबाश्री मुखर्जी, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

निर्णय लिया गया कि अगली बैठक 5 अगस्त को आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बैठक में सार्थक चर्चा हुई है। पंजाब के मुख्यमंत्री ने भी यह कहा है कि यह मुद्दा खत्म होना चाहिए। चूंकि क्योंकि ज्यादा लंबा समय हो चुका है।

सैनी ने कहा कि इस विषय पर सही परिणाम अवश्य निकलेंगे। पंजाब व हरियाणा दोनों भाई हैं और आज भी आपसी प्यार व भाईचारे के साथ एक ही आंगन में रहते हैं। अगली बैठक में बातचीत से अवश्य ही बेहतर हल निकलेगा। इसके सकारात्मक परिणाम आएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अमृतसर बस स्टैंड पर चली तड़ातड़ गोलियां ! बस कंडक्टर की गई जान

अमृतसर :पंजाब से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. अमृतसर के मुख्य बस स्टैंड पर दो बसों के कर्मचारियों के बीच बसों की टाइमिंग और यात्रियों को पहले लाने को लेकर...
article-image
पंजाब , समाचार

खेल उत्सव विजयी भव 2023 : पीयू रीजनल सेंटर की 10वीं वार्षिक खेल प्रतियोगिता ‘खेल उत्सव विजयी भव 2023’ संपन्न

होशियारपुर(आदित्य बख्शी) अंजलि और नितेश कुमार को पंजाब यूनिवर्सिटी स्वामी सर्वानंद गिरि रीजनल सेंटर होशियारपुर (पीयूएसएसजीआरसी) के 10वें वार्षिक खेल मीट ‘खेल उत्सव: विजयी भव 2023’ के दौरान क्रमशः महिला और पुरुष वर्ग में...
Uncategorized

Khám Phá Thế Giớ

giá xe acruzo giá xe acruzo ko chỉ câu hỏi thuần tuý là một trong những trong nền tảng xuất hiện đến phần lớn khuyến mãi, voucher, Ngoài ra là cầu nối hỗ trợ...
article-image
पंजाब

साउथ अफ़्रीका में फाइटर स्पोर्ट्स के कराटे खिलाड़ियों ने दिखाया अच्छा प्रदर्शन- राजीव‌ वालिया 

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  इंटरनेशनल फुनाकोशी कराटे फेडरेशन आफ इंडिया की ओर से भारत के कराटे खिलाडी साउथ अफ्रीका में इंटरनेशनल ट्रेनिंग सैमीनार में भाग लेने के लिए गए। भारत की टीम कोच राम लखन...
Translate »
error: Content is protected !!