पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती: आंसर-की के खिलाफ कैसे करें ऑब्जेक्शन? ये है लास्ट डेट

by

चंडीगढ़ । अगर आप भी पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर-की के खिलाफ ऑब्जेक्शन रेज करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम आ सकती है। पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 की अनंतिम उत्तर कुंजी(प्रोविजनल आंसर-की) के खिलाफ आपत्तियां दर्ज करने की विंडो सोमवार यानी 23 जून 2025 को बंद कर देगी।

जो उम्मीदवार इसके खिलाफ ऑब्जेक्शन करना चाहते हैं वे सभी आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। अभ्यर्थी ध्यान दें कि आंसर-की के खिलाफ ऑब्जेक्शन करने के लिए लिंक शाम 7 बजे तक सक्रिय रहेगा।

बता दें कि पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती सीबीटी 1 कंप्यूटर आधारित टेस्ट) परीक्षा 4 मई से 8 जून 2025 तक आयोजित की गई थी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उत्तर कुंजी जारी की गई और आपत्ति विंडो 21 जून 2025 को खोली गई।

सेलेक्शन प्रोसेस

पंजाब पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं:

  • चरण 1 में दो सामान्य कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) प्रकार के पेपर शामिल हैं, अर्थात् पेपर- I और पेपर- II, जिनमें से पेपर- II क्वालीफाइंग प्रकृति का होगा।
  • जबकि स्टेज 2 में फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) शामिल हैं। फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट दोनों ही क्वालिफाइंग प्रकृति के होंगे।
  • स्टेज 3 में दस्तावेज़ जांच शामिल है।

कैसे करें ऑब्जेक्शन?

आंसर-की के खिलाफ ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर, भर्ती टैब पर
  • इसके बाद पंजाब पुलिस भर्ती 2025 के लिंक पर
  • इसके लॉग इन करने के लिए अपनी क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • इसके बाद उत्तर कुंजी की जांच करें और आवश्यकतानुसार आपत्तियां दर्ज करने के विकल्प पर
  • इसके बाद वैध प्रमाण के साथ अपनी आपत्ति दर्ज करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें।

इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से पंजाब पुलिस का लक्ष्य कुल 1746 रिक्तियों को भरना है। इनमें से 1,261 रिक्तियां जिला पुलिस कैडर के लिए और 485 सशस्त्र पुलिस कैडर के लिए हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीमा पर ड्रोन तस्करी की कोशिश नाकाम : 1.497 किलो हेरोइन जब्त

अमृतसर :  भारत–पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने ड्रोन के जरिए मादक पदार्थ भेजे जाने की एक कोशिश को विफल किया है। बीएसएफ की 117 बटालियन ने शाहपुर सीमा चौकी के पास तलाशी अभियान...
article-image
पंजाब

स्कूल में छठी बार चोरी : पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद भी नहीं रुकी चोरी की घटनाएं

गढ़शंकर, 28 जुलाई : गढ़शंकर शहर में चोरों का तांडव जारी है और पुलिस इन चोरों पर काबू पाने में नाकाम साबित हो रही है। गढ़शंकर के कन्या विद्यालय में चोरों ने छठी बार...
article-image
पंजाब

विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष्य में अस्पताल में सजावटी तथा औषधि वाले पौधे लगाए

गढ़शंकर: 25 सितम्बर सीएचसी बिनेवाल अस्पताल में फार्मेसी अधिकारी मिस नम्रता तथा मिस प्रीति की अगुवाई में विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष्य में अस्पताल में सजावटी तथा औषधि वाले पौधे लगाए गए। इस मौके...
article-image
पंजाब

NRI Jaswinder Singh donated one

  The floor of the courtyard of Government Elementary Smart School Ajnoha was paved.* Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/March 17 : Continuing the development work in Government Elementary Samrat School Ajnoha, the floor was laid with a...
Translate »
error: Content is protected !!