पंजाब पुलिस के जवानों में जल संरक्षण के प्रति बेहतरीन जागरूकता : खन्ना

by

जल संरक्षण विषय पर पी.आर.टी.सी. जहानखेलां में करवाई गयी निबंध लेखन प्रतियोगिता में अव्वल आने वाली महिला जवानों को खन्ना ने किया पुरुस्कृत

होशियारपुर 1 जुलाई : पूर्व सांसद व श्रीमती कौशल्या देवी खन्ना एवं श्री प्रकाश राय खन्ना मेमोरियल ट्रस्ट गढ़शंकर के चेयरमैनअविनाश राय खन्ना ने गत दिनों ट्रस्ट द्वारा पी.आर.टी.सी. जहानखेलां में प्रशिक्षण ले रहे पंजाब पुलिस के जवानों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता को मापने के लिए जल संरक्षण विषय पर एक निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई थी।

इस प्रतियोगिता में पुलिस के जवानों ने जल संरक्षण पर अपने विचार एक निबंध के रूप में लिखकर दिए थे। ट्रस्ट द्वारा जब इन निबंधों को चेक किया गया तो पाया गया कि सभी जवानों ने जल संरक्षण विषय पर अच्छे विचार पेश किये। ट्रस्ट द्वारा इन निबंधों में से सर्वश्रेष्ठ निबंधों का चयन किया गया जिसमें मनप्रीत कौर ने पहला स्थान, अमृतपाल कौर ने दूसरा स्थान, दलजीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया है जिन्हे ट्रस्ट की तरफ से पुरुस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके इलावा ऋतू कौर, रमनप्रीत कौर, मनप्रीत कौर राजीव कौर-5626 , राजीव कौर एवं प्रवीण कौर को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। खन्ना ने कहा कि अगर इसी प्रकार देश की सेनाएं और पुलिस बल जल संरक्षण के प्रति गहन सोच रखेंगे तो निसंदेह कुदरत की अनमोल देन पानी को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तीन दिवसीय श्री शिव कथा का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से मोहल्ला सुंदर नगर में तीन दिवसीय श्री शिव कथा का आयोजन किया गया। जिसके अंतिम दिन में साध्वी सुश्री मीमांसा भारती ने मार्मिक आध्यात्मिक...
article-image
पंजाब

Building a Drug-Free Society Through

Hoshiarpur/Nov. 6/Daljeet Ajnoha : Reinforcing the Punjab government’s ongoing mission against substance abuse, a special training session for Village Defence Committees was organised at DAV Senior Secondary School, Hoshiarpur, under the state-wide campaign “War...
पंजाब

विधान सभा चुनाव के लिए जनरल आब्जर्वरस, पुलिस आब्जर्वर व खर्चा आब्जर्वर पहुंचे होशियारपुर

चुनाव संबंधी किसी तरह की मुश्किल आने पर उनके मोबाइल नंबरों पर किया जा सकता है संपर्क चुनाव आयोग की ओर से जिले में 4 जनरल आब्जर्वरस, 1 पुलिस आब्जर्वर व 3 खर्चा आब्जर्वर...
article-image
पंजाब

16 नवंबर को शहीदी दिवस को समर्पित रक्तदान शिविर श्री विश्वकर्मा मंदिर, अड्डा झुंगीयां में लगाया जा रहा

गढ़शंकर :  ग्रीन विलेज वेलफेयर सोसायटी, बीनेवाल द्वारा जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के नेतृत्व में शहीद करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस को समर्पित पांचवां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 16 नवंबर 2024 को श्री विश्वकर्मा...
Translate »
error: Content is protected !!