पंजाब पुलिस के हजारों कर्मचारी 21 अप्रैल के बाद भी मार्च की सैलरी का इंतजार

by

अमृतसर। पंजाब पुलिस के कर्मचारियों पर सरकार की तरफ से आर्थिक मंदी की कार्रवाई की गई है। इलेक्शन के माहौल में पंजाब पुलिस के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है। पंजाब पुलिस के हजारों कर्मचारी 21 अप्रैल के बाद भी मार्च की सैलरी का इंतजार कर रहे हैं।  अप्रैल भी खत्म होने को है और कर्मचारियों को मार्च की सैलरी नहीं मिली है।  सभी कर्मचारियों की सैलरी रोकी गई है। इसमें अमृतसर के 7700 पुलिस वालों को मार्च का वेतन जारी नहीं किया गया है, जबकि 2011 में बठिंडा में ज्वाइन करने वाले 2500 पुलिसकर्मियों का पिछले महीने का वेतन रोक दिया गया है।

                                एसएसपी बठिंडा ने कहा कि वह इस संबंध में संबंधित अफसर को लिख रहे हैं। वित्त विभाग से जुड़े एक अफसर ने बताया कि कुछ विभागों के देर से बिल जमा करने के कारण ऐसा हुआ है। मंगलवार से वेतन जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस बीच, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा और हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए तेजिंदर बिट्टू ने भी वेतन न मिलने का मुद्दा उठाते हुए सरकार को घेरा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

7 होटल व रेस्टोरेंटों को भेंट किए डिप्टी कमिश्नर ने हाईजीन रेटिंग के सर्टिफिकेट

होशियारपुर, 25 अप्रैल: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज शहर के होटल व रेस्टोरेंट मालिकों को हाईजीन रेटिंग के सर्टिफिकेट भेंट किए। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से कमिश्नर फूड एवं ड्रग्ज...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी हादसे को लेकर बड़ा खुलासा : घटना से पहले कार ड्राइवर ने इंस्टा पर डाला वीडियो- ‘मैं मर जाऊं तो…

रोहित जसवाल : चिंतपूर्णी ।। हिमाचल के चिंतपूर्णी में 200 फीट नीचे खाई में कार हादसे का वीडियो वायरल हुआ है. जो पहाड़ी के रास्ते में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. इस हादसे...
article-image
पंजाब

स्कूटी सवार युवती से दिनदहाड़े तीन झपटमारों ने बैग छीना और फरार

नवांशहर  :   गढ़शंकर बाइपास पर कल बुधवार की देर शाम अपने काम से वापस घर लौट रही स्कूटी सवार युवती से बाइक सवार तीन झपटमारों द्वारा झपटमारी करने की जानकारी प्राप्त हुई है।...
Translate »
error: Content is protected !!