पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज ; BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा

by

पंजाब में पेपर लीक को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अब आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. दिल्ली में बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया है. इस दौरान बीजेपी नेताओं ने पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह के इस्तीफे की मांग की है।

प्रदर्शन के दौरान दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा भी शामिल होने आ गए हैं. वहीं बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज, कमलजीत सहरावत, स्वाती मालीवाल भी मौजूद हैं. प्रदर्शन के दौरान स्वाति मालीवाल ने कहा, “भगवंत मान हमेशा नशे में रहते हैं. कुछ साल पहले ये बात बोली थी कि TET का पेपर लीक हुआ है।

उन्होंने कहा, “वो बात नशे में बोली थी, ये आज नशे में बोलते हैं कि कोई पेपर लीक नहीं हुआ? ये एक तरह कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) बनाते हैं, जो AAP की B टीम है. प्रदर्शन के दौरान ‘Kejriwal , It’s Done Bro, you’re exposed’ जैसी नारों का इस्तेमाल किया गया।

केजरीवाल पर भड़के हर्ष मल्होत्रा?

बीजेपी नेता हर्ष मल्होत्रा ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, “दिल्ली की जनता को केजरीवाल कहते थे गाड़ी नहीं लूंगा, बंगला नहीं लूंगा लेकिन वो सब किया. इसी वजह से दिल्ली की जनता ने उन्हें भगाया है.” उन्होंने कहा, “केजरीवाल की हिपोक्रेसी दिल्ली ने 10 साल देखी है. वे तिहाड़ में रहे, लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया. वे कोशिश करते रहे कि जेल से सरकार चलाऊं. वही अब पंजाब में हो रहा है।

पंजाब में फार्मा का पेपर लीक हुआ’

हर्ष मल्होत्रा का कहना है कि पंजाब में फार्मा का पेपर लीक हुआ. आज वहां पेपर लीक हुआ है. ऐसा पहली बार नहीं हुआ. 5-6 बार पहले भी हो चुका है. इसलिए केजरीवाल से मांग करने आए हैं कि पंजाब के शिक्षा मंत्री का इस्तीफा आज ही होना चाहिए. पंजाब के छात्रों के साथ BJP खड़ी होगी और उनका साथ देगी।

नेताओं का कहना है कि AAP के कार्यालय तक हम जायेंगे और हरजोत सिंह बैंस का इस्तीफा मांगेगे. बता दें कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने भारी बैरीकेडिंग कर रखी है. पुलिस की ओर से बीजेपी नेताओं को रोकने के लिए टीयर गैस और वाटर कैनन की व्यवस्था की गई है।

पंजाब पेपर लीक मामले को लेकर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फिरोज शाह रोड पर आम आदमी पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी पुलिस बैरिकेड्स फांदकर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढशंकर में अवैध माईनिंग को रोकने के लिए एसडीएम गढ़शंकर ने बिभिन्न बिभागों के अधिकारियों दिए निर्देश : बाढ़ के बाद बिमारियां फैलने की अशंका के चलते एसडीएम ने सिवल अस्पताल में सेहत विभाग की तैयारियों का लिया जायजा

गढ़शंकर : गढ़शंकर उपमंडल में अवैध माईनिंग को रोकने के लिए एसडीएम गढ़शंकर की अध्यक्षता में बिभिन्न बिभागों के अधिकारियों की बैठक हुई और एसडीएम ने बाढ़ के बाद बिमारियों फैलने की अशंका के...
article-image
पंजाब

भाजपा की पंजाब इकाई ने संगठन को मजबूत करने के लिए छह नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति

चंडीगढ़, 2 अगस्त :  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने राज्य में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने के प्रयासों के तहत रविवार को छह...
article-image
पंजाब , समाचार

आईएएस दिव्या.पी व सहायक कमिश्नर व्योम भारद्वाज ने परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को दिए टिप्स

– डिजिटल लाईब्रेरी होशियारपुर में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष सैमीनार आयोजित होशियारपुर, 11 अगस्त: डिजिटल लाईब्रेरी होशियारपुर में जिला प्रशासन के सहयोग से आई.ए.एस व पी.सी.एस(सिविल सेवा...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार के साथ बैठक के बाद किसानों का बड़ा बयान : उगराहां ने कहा किसान मजदूरों को कर्ज से मुक्ति दिलाई जाए

चंडीगढ़।  पंजाब सरकार द्वारा बनाई जा रही कृषि नीति को लेकर उगराहां संगठन के साथ आज अहम बैठक हुई। इस बैठक के बाद किसान नेताओं ने कहा कि उन्होंने पंजाब सरकार के सामने कुछ...
Translate »
error: Content is protected !!