पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 11 मई को होगा जारी : ऐसे डाउनलोड होगी मार्कशीट

by

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 के रिजल्ट जारी करने की तारीख घोषित कर दी है. बोर्ड अध्यक्ष डॉ. अमरपाल सिंह ने बताया कि रिजल्ट 11 मई को दोपहर 12:30 बजे जारी किया जाएगा।

परीक्षा में शामिल लाखों छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन देख सकेंगे. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को केवल अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा, जिसके बाद उनका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन सेवा भी शुरू की है, ताकि रिजल्ट के दौरान किसी भी प्रकार के तनाव या मानसिक दबाव से जूझ रहे छात्रों को सहायता मिल सके।

ऐसे चेक करें PSEB 10वीं रिजल्ट 2026

स्टूडेंट अपना रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं. इसके बाद होमपेज पर दिए गए Result सेक्शन पर . फिर कक्षा 10वीं के रिजल्ट लिंक को चुनें और अपना रोल नंबर सावधानी से दर्ज करें. जानकारी सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा. छात्र भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करके सुरक्षित रख सकते हैं।

छात्रों के लिए हेल्पलाइन सुविधा शुरू

रिजल्ट के समय कई छात्र तनाव और चिंता का सामना करते हैं. इसे ध्यान में रखते हुए पीएसईबी ने टोल-फ्री मनोवैज्ञानिक हेल्पलाइन शुरू की है. छात्र अनुभवी काउंसलर और मनोवैज्ञानिकों से बातचीत कर सकते हैं. हेल्पलाइन नंबर 9549-161-161 जारी किया गया है।

पिछले वर्षों में बेहतर रहा प्रदर्शन

पिछले कुछ वर्षों में पंजाब बोर्ड का रिजल्ट काफी अच्छा रहा है. वर्ष 2025 में कक्षा 10वीं का कुल पास प्रतिशत 95.61 फीसदी रहा था, जबकि 2024 में यह 97.24 फीसदी दर्ज किया गया था. वहीं, कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत भी लगातार 91 से 95 प्रतिशत के बीच बना हुआ है. बोर्ड परीक्षाओं में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों की तुलना में लगातार बेहतर देखने को मिला है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जगराओं नगर काउंसिल चुनावों से पहले कांग्रेस पर्यवेक्षक पवन दीवान ने की अहम बैठक : जगराओं चुनावों के लिए सिर्फ योग्य उम्मीदवारों को ही मिलेगी टिकट: दीवान

लुधियाना, 10 मई: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जगराओं नगर काउंसिल चुनावों के लिए नियुक्त ऑब्जर्वर पवन दीवान ने आज जगराओं में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, स्थानीय वरिष्ठ नेताओं और चुनावों के लिए पार्टी टिकट के...
article-image
पंजाब

आंगनवाड़ी वर्कर/हेल्पर 9 जुलाई को देशभर सामूहिक हड़ताल कर करेंगी रोष प्रदर्शन : देश में कुपोषण लगातार बढ़ रहा, औसत लंबाई की दर कमी आ रही और महिलाएं और किशोर बड़ी संख्या में एनीमिया से पीड़ित हो रहे – लखविंदर कौर

नवांशहर। आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण व्यायाम ट्रैक एप्लीकेशन को सुचारू रूप से लागू करवाने, आंगनवाड़ी केंद्रों में लैपटॉप/टैबलेट और वाईफाई कनेक्शन उपलब्ध करवाने तथा फेस रिकॉग्निशन सिस्टम (एफआरएस) और ईकेवाईसी जैसी अनावश्यक शर्तों पर...
article-image
पंजाब

दिल्ली में उनके दफ्तर को सील कर दिया : पार्टी सेंट्रल एजेंसियों के व्यवहार से परेशान है और ऐसी परिस्थियों में चुनाव कैसे लड़ा जा सकता है : सौरभ भारद्वाज और अतिशी

नई दिल्ली : दिल्ली में राजनीतिक उथल पुथल का दौर जारी है । 21 मार्च को सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से आम आदमी पार्टी लगातार केंद्र पर दादागिरी के आरोप लगा...
पंजाब

सिविल अस्पताल गढ़शंकर से अस्पताल कर्मचारी की बाईक चोरी

गढ़शंकर : सिविल अस्पताल गढ़शंकर में अस्पताल के कर्मी का अज्ञात चोर बाईक चोरी कर ले गया । जानकारी मुताबिक गढ़शंकर पुलिस को सतपाल पुत्र ज्वाला राम निवासी सदरपुर ने शिकायत दी कि आज...
Translate »
error: Content is protected !!